Uber Pro Program launched: उबर के ड्राइवरों के लिए के लिए कंपनी एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। अब उबर से सफर करना और शानदार होने वाला है। दरअसल, कंपनी ने आज शुक्रवार को ड्राइवरों को प्रेरित करने के लिए ‘उबर प्रो’ कार्यक्रम लॉन्च किया है। इससे पैसे की बचत के साथ बेहतर सुविधा भी मिलेगी। उबर ने इस कार्यक्रम को पहले 12 शहरों में शुरू किया है। इसके साथ ही Uber Pro से ड्राइवरों की कमाई में इजाफा होगा। साथ ही इसमें उन्हें नए तरीके, अधिक विकल्प और अधिक छूट मिलेगी।
‘उबर प्रो’ ड्राइवरों से प्रेरित करने के लिए एक पुरस्कार कार्यक्रम है। इसको लेकर कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 4.8 से ऊपर और अच्छी ग्राहक रेटिंग के साथ कम यात्रा रद्द करने वाले ड्राइवरों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य सवारी और ड्राइवरों के लिए हर यात्रा को बेहतर बनाने के साथ अच्छा अनुभव कराना है।
कंपनी ने बताया कि उबर प्रो उन ड्राइवरों को पुरस्कृत करेगा, जिनकी अच्छी ऐप रेटिंग और उनकी यात्राएं कम रद्द हुई हों। यह टॉप रेटेड ड्राइवरों को उबर प्लेटफॉर्म के अनुकूलन और निरंतर उपयोग को बढ़ावा देने में एक लंबा सफर तय करेगा।
उबर प्रो कार्ड से मिलेगा लाभ
बता दें कि इससे पहले उबर ने ‘उबर प्रो’ कार्ड को मजबूत बनाने के लिए मास्टरकार्ड , मार्केटा और ब्रांच के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की थी। इसमें ड्राइवरों और कोरियर को गैस फीस के अलावा अन्य खर्चों में बचत होगी। ड्राइवरों और कोरियर के लिए निर्मित उबर प्रो कार्ड से गैस पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिला है। इसके अलावा ईवी चार्जिंग पर भी बारी बचत होती है।
चार तरह का है उबर प्रो कार्ड
उबर प्रो कार्ड ब्ल्यू, गोल्ड, प्लैटिनम और डायमंड चार तरह का है। इसमें हर 3 महीने में पॉइंट रीसेट होते हैं, इसलिए ड्राइवरों की टियर स्थिति हर 3 महीने की रोलिंग समय पर निर्धारित होती है। इसके अलावा हर दिन दो घंटे के लिए, ड्राइवर अपनी पसंद के क्षेत्र से यात्राएं करने का विकल्प चुन सकते थे। जिससे ड्राइवरों को अपने मनपसंद के क्षेत्र में गाड़ी चला सकते हैं। कंपनी ने कहा कि बेहतर ड्राइवरों को भी उबर ऐप पर ‘प्रीमियर’ ट्रिप्स के लिए अपग्रेड किया गया है।
यह भी पढ़ें:- ‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को सही मानने की जरूरत नहीं’, अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
21 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines