Uber Air Taxi: ट्रैफिक में फंसना आज हर बड़े शहर की आम परेशानी है. लेकिन जरा सोचिए, अगर आपको जाम से निकलने के लिए सड़क छोड़कर सीधे आसमान का रास्ता मिल जाए तो? दुबई अब इसी कल्पना को सच करने जा रहा है. जल्द ही यहां लोग सड़क वाली टैक्सी के साथ-साथ हवा में उड़ने वाली एयर टैक्सी भी बुक कर सकेंगे और वह भी उसी Uber ऐप से, जिससे रोज कैब बुक की जाती है.
साल के अंत तक शुरू होगी सर्विस
दुबई में इस साल के आखिर तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है. खास बात यह है कि इसे अलग से किसी नए प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि Uber ऐप के जरिए ही बुक किया जा सकेगा. यानी जब आप ऐप खोलेंगे, तो सड़क वाली कार के साथ एयर टैक्सी का विकल्प भी दिख सकता है. यह सुविधा शहर की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को एक नया रूप देने वाली है.
ऐप से कैसे होगी बुकिंग?
एयर टैक्सी की बुकिंग का तरीका बिल्कुल सामान्य राइड जैसा होगा. आप ऐप में अपना गंतव्य डालेंगे. अगर उस रूट पर हवाई यात्रा संभव होगी, तो एयर टैक्सी का विकल्प अपने आप सामने आ जाएगा. इस एक बुकिंग में पूरा सफर शामिल होगा. पहले आपको सड़क के रास्ते टेक-ऑफ प्वाइंट तक ले जाया जाएगा. वहां से एयर टैक्सी उड़ान भरेगी. उतरने के बाद फिर सड़क मार्ग से अंतिम मंजिल तक पहुंचाया जाएगा. यानी एक टिकट, एक ऐप और पूरा सफर आसान.
कैसी होगी यह एयर टैक्सी?
यह टैक्सी पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और इसमें चार यात्री बैठ सकेंगे. हर उड़ान को एक लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट उड़ाएगा, जिससे सुरक्षा को लेकर भरोसा बना रहेगा. केबिन में आरामदायक सीटें और बड़ी खिड़कियां होंगी, ताकि यात्री उड़ान के दौरान दुबई के खूबसूरत नजारे देख सकें. इसमें छह खास प्रोपेलर लगाए गए हैं, जो इसे सीधे ऊपर उठने और नीचे उतरने में मदद करेंगे.
स्पीड और रेंज कितनी होगी?
यह एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL एयरक्राफ्ट की तरह काम करेगी. जरूरत पड़ने पर यह आगे की दिशा में सामान्य विमान की तरह उड़ान भी भर सकती है. इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 200 मील प्रति घंटा यानी लगभग 321 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. एक बार चार्ज करने पर यह करीब 100 मील यानी 160 किलोमीटर तक उड़ान भर सकेगी. शहर के भीतर सुरक्षित यात्रा के लिए इसमें कई स्तर की सुरक्षा प्रणाली भी दी गई है.
दुबई की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव
एयर टैक्सी सेवा शुरू होने के बाद दुबई में जमीन और आसमान दोनों को जोड़ने वाली मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. कई वर्षों से जिस अर्बन एयर मोबिलिटी पर काम चल रहा था, वह अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन सकता है. इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में कम समय में छोटी दूरी की यात्रा आसान बनाई जा सके.
आने वाले समय में अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो हो सकता है कि दुनिया के दूसरे बड़े शहर भी इसी रास्ते पर चल पड़ें. फिलहाल, दुबई एक बार फिर भविष्य की झलक दिखाने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से पूरे देश में ये पेट्रोल अनिवार्य, आपकी गाड़ी पर क्या पडे़गा असर?
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
9 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
11 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
12 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines