Tyres Care in Summer: इन दिनों मौसम काफी गर्म है। घर से बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल हो गया है। वहीं वाहनों की हालात भी गर्मी की वजह से खराब हो रही है और जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत टायर्स की होती है। अक्सर देखने में लोग गाड़ी की देखभाल के चक्कर में टायर्स पर ध्यान नहीं देते, सिवाय हवा भरवाने के। गाड़ी में टायर्स का सबसे अहम् रोल होता है। खराब टायर्स ना सिर्फ ब्लास्ट होते हैं बल्कि कहीं भी पंचर हो जाते हैं। लेकिन अगर थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो आपका सफ़र आरामदायक बन सकता है। आइये जानते हैं ..
टायर्स की देखभाल करें
गाड़ी के सभी टायर्स की देखभाल बेहद जरूरी है। इसके लिए टायर्स में हवा उतनी ही रखें जितनी कंपनी ने बताई है। कम हवा या ज्यादा हवा से भी टायर्स के साथ गाड़ी को नुकसान होता है। ज्यादा हवा होने से वाहन का बैलेंस बिगड़ सकता है। गर्मी में हफे में एक बार आप हवा भरवा सकते हैं। नाइट्रोजन एयर का इस्तेमाल टायर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
टायर बदलने का सही समय
वैसे तो हर टायर की अपनी लाइफ होती है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि अगर टायर 40,000 किलोमीटर या इससे ज्यादा चल चुका है तो उसे बदल लेने में सेफ्टी है। एक टायर उम्र 5 साल होती है। टायर पर बने खांचे (ट्रेड) की गहराई 1.6mm रह जाए तो भी टायर को बदल देना चाहिए। अगर टायर्स पहले ही घिस चुका हो या उस पर दरार दिखने लगे तब भी उसे बदल देना ही बेहतर है।
ओवरलोडिंग करने से बचें
अक्सर देखने में आते हैं कि लोग गाड़ी में ओवरलोडिंग करते हैं जोकि काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि सारा भार टायर्स पर ही पड़ता है। ज्यादा भार होने से कई बार टायर्स ब्लास्ट हो जाते हैं। इसलिए गाड़ी में उतना ही सामान रखें जितना वाहन की कैपसिटी है। हैवी लोड से माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है। हर 5000 किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट चेक कराते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 125cc सेगमेंट में बजाज ऑटो फिर मचाएगी धमाल! जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल, Shine 125 को मिलेगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines