Two Wheeler Launch in August 2022: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है। यहां पर ना सिर्फ हर महीने लाखों दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है बल्कि, कई दोपहिया वाहन लॉन्च (Two Wheeler Launch in India) भी होते रहते हैं। भारतीय ग्राहकों के बीच दमदार माइलेज और पावरफुल इंजन वाली बाइक और स्कूटर्स की काफी डिमांड रहती है। इन्हीं में अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वाहन अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Maruti ला रहा है अपनी पहली Electric Car, कीमत होगी 10 लाख से ज्यादा!
पिछले महीने यानी अगस्त (Two Wheelers Launch in August) में कई इलेक्ट्रिक दोपहिया समेत दमदार बाइक्स ने भी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाई है। इनमें बाइक, स्कूटर और ई-स्कूटर शामिल हुए हैं। आइए आपको अगस्त में लॉन्च हुए दोपहिया वाहनों के बारे में बताते हैं।
Bajaj CT 125X
अगस्त में बजाज सीटी 100एक्स का नया मॉडल लॉन्च हुआ है। इसे बजाज CT 125X के नाम से भारतीय बाजार में उतार है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 65 kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें 124.4 सीसी का एयर कूल्ड SOHC, DTSI इंजन दिया गया है। यह इंजन 10.9PS की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस बाइक की कीमत 71,354 रुपये से लेकर 74,554 रुपये तक है।
Honda CB300F
Honda ने भारत में अपनी दमदार बाइक CB300F लॉन्च कर दी है। इस बाइक में 293.5cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 18 KW मैक्सिमम पावर और 25.6 Nm पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस बाइक का इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस दमदार बाइक की शुरुआती कीमत 2,25,900 रुपये है। तो इस बाइक के टॉप वेरियंट के लिए आपको 2,28,900 रुपये देने होंगे।
Royal Enfield Hunter 350
रेट्रो और क्रूजर बाइक बनाने वाली कंपनी Royal Enfield ने पिछले महीने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती बाइक लॉन्च की थी। इस बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड हंटर 350 है। कंपनी ने इस बाइक को कुल 3 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस बाइक में J सीरीज का इंजन है जिसकी क्षमता 349 cc है। इसका इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इस बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 1,68,900 रुपये है।
Ola S1 Electric Scooter
ओला इलेक्ट्रिक कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर अब बाजार में उपलब्ध हैं। कंपनी ने ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। ये स्कूटर 5 कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 3 KWh क्षमता की बैटरी दी गई है। ये बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 128 किमी तक की रेंज देती है। ये स्कूटर 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है।
अभी पढ़ें – Honda Cars पर ऑफर ही ऑफर्स! पाएं 27 हजार रुपये से ज्यादा की छूट
Honda Activa Premium Edition
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया कंपनी का एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। कंपनी हर महीने इस स्कूटर के कम से कम 1.5 लाख यूनिट बेचती है। कंपनी ने पिछले महीने इस स्कूटर का प्रीमियम एडिशन लॉन्च किया है। इस नए स्कूटर की कीमत 75,400 रुपये है। नया प्रीमियम संस्करण एक्टिवा के 6जी मॉडल पर आधारित है। ये एक्टिवा 6जी 2 का टॉप वेरिएंट होगा। इसमें नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines