TVS की न्यू जनरेशन मोपेड बाइक, कीमत 44999 रुपये से शुरू और 53 की माइलेज

TVS XL 100 Heavy Duty में 99.7 cc का इंजन मिलता है, यह स्मार्ट इंजन 4.29 bhp की पावर और 6.5 Nm का टॉर्क देता है। इस मोपेड के आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, इसमें बड़ी हेडलाइट और स्पिल्ट सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं।

TVS XL 100

TVS XL 100

विज्ञापन

TVS XL 100 Heavy Duty moped bike details in hindi: टू व्हीलर हर घर की जरूरत बन गई है, इसी कड़ी में बाजार में सस्ते मोपेड अवेलेबल हैं। इनको आप रोजमर्रा के काम में यूज कर सकते हैं, यह भारी सामान ले जाने के लिए भी बेस्ट हैं। बाजार में ऐसा ही एक मोपेड है TVS XL 100 Heavy Duty. यह सस्ता मोपेड मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है, इसमें स्टाइलिश लुक मिलता है।

विज्ञापन

वजन 88 kg और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

कंपनी अपने TVS XL 100 में सड़क पर 53.5 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। इसमें 99.7 cc का इंजन पावर मिलता है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। टीवीएस की यह मोपेड शुरुआती कीमत 44999 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसका वजन 88 kg है, जिससे टूटी सड़कों पर इसे कंट्रोल करना आसान है।

TVS XL 100 में 4 लीटर का फ्यूल टैंक

TVS XL 100 में 4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, यह लॉन्ग रूट व्हीकल है, जिसमें आरामदायक और चौड़ी सीट साइज मिलती है। इस मोपेड की सीट हाइट 787 mm की है, इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं और यह करीब 100 किलो तक वजन आसानी से लेकर चल सकता है।

विज्ञापन

4.29 bhp की पावर और 6.5 Nm का टॉर्क

TVS XL 100 Heavy Duty का टॉप मॉडल 71794 रुपये ऑन रोड प्राइस पर आता है। इसका स्मार्ट इंजन 4.29 bhp की पावर और 6.5 Nm का टॉर्क देता है। टीवीएस के इस मोपेड में आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, यह ब्रेक राइडर को मोपेड पर फुल कंट्रोल देते हैं।

फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में डुअल हाइड्रोलिक सस्पेंशन

टीवीएस में ब्रेक के अलावा कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो एडिशन सेफ्टी देता है। इसमें दो वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। मोपेड में 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं। इनमें स्पोक व्हील मिलते हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में डुअल हाइड्रोलिक स्प्रिंग सस्पेंशन आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ