TVS का यह धांसू स्कूटर 7 हजार प्रतिमाह पर ले जाएं घर, जानें शानदार फीचर्स

TVS X Electric Scooter know

TVS X Electric Scooter

विज्ञापन

TVS X Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज देने वाले स्कूटर पसंद किए जाते हैं। इस सेगमेंट में टीवीएस का एक जानदार ईवी स्कूटर है TVS X. यह स्टाइलिश स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 140 km तक चलता है।

स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड देता है

TVS X Electric Scooter फिलहाल केवल 1 वेरिएंट और 1 ही कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर 3 घंटे 40 मिनट में करीब 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर में 4.44 kWh की बैटरी पैक मिलती है।

Advertisment
TVS X Electric Scooter know price

TVS X Electric Scooter

4 सेकंड में 60 kmph की स्पीड

स्कूटर महज 4.5 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।TVS X में 7000 वॉट की मोटर पावर मिलती है। TVS X Electric Scooter बाजार में 2,49,990 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसमें 10.25-इंच का अट्रैक्टिव TFT कंसाल दिया गया है।

25000 रुपये डाउन पेमेंट

स्कूटर को 25000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदना जा सकता है। इस लोन स्कीम में आपको 6 फीसदी ब्याजदर के साथ 3 साल के लिए 6,845 रुपये प्रतिमाह किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन

TVS X Electric Scooter में स्मार्ट कंसोल

TVS X Electric Scooter में स्मार्ट कंसोल मिलता है, जिसमें हम लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 11 kW की अधिकतम पावर और 40 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल और ओवरस्पीडिंग अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

TVS X Electric Scooter know price

TVS X Electric Scooter

विज्ञापन

TVS X Electric Scooter में 4.44 kWh का बैटरी पैक

इस स्कूटर में फास्ट चार्जर और सामान्य चार्जर दोनों से चार्ज करने का ऑप्शन है। इसमें चोरी से अलर्ट करने का फंक्शन मिलता है। इसमें जियोफेंसिंग के साथ नेविगेशन दिया गया है। TVS X Electric Scooter में 4.44 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

TVS X Electric Scooter एल्यूमीनियम ट्विन-स्पार फ्रेम

TVS X Electric Scooter एल्यूमीनियम ट्विन-स्पार फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन है। इसमें आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ऑफसेट मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें सिंगल-चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ