TVS Jupiter CNG: जल्द मार्केट में आएगा दुनिया का पहला CNG-पावर्ड स्कूटरआने वाले दिनों में अगर आप नया और किफायती स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो TVS की नई पेशकश आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। TVS ने दिल्ली में ऑटो एक्सपो 2025 में कई नए टू-व्हीलर्स दिखाए थे, जिनमें सबसे खास नाम TVS Jupiter CNG का रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्कूटर आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
दुनिया का पहला CNG-पावर्ड स्कूटर
कंपनी का दावा है कि Jupiter CNG दुनिया का पहला CNG-पावर्ड स्कूटर होगा। इसकी रनिंग कॉस्ट 1 रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम बताई जा रही है। स्कूटर में 1.4 किलो का CNG टैंक अंडर-सीट स्टोरेज में लगाया गया है।
माइलेज की बात की जाए तो 1 किलो CNG में ये लगभग 84 किलोमीटर और फुल टैंक में 226 किलोमीटर तक की रैंज देगा। इस स्कूटर में OBD2B कंप्लायंट 125cc बायो-फ्यूल इंजन मिलेगा। 6000 rpm पर 5.3 kW की पावर और 5500 rpm पर 9.4 Nm का टॉर्क दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Hero Glamour X 125 दमदार लुक, क्रूज कंट्रोल और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च
ये हैं धांसू फीचर्स
TVS Jupiter CNG को स्मार्ट और मॉडर्न फीचर्स से लैस किया गया है इसमें LED हेडलाइट्स, USB चार्जर, स्टैंड कट-ऑफ और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। यह स्कूटर खासतौर पर ईको-फ्रेंडली और फ्यूल सेविंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
संभावित कीमत
फिलहाल, TVS Jupiter 125 (पेट्रोल वर्जन) की कीमत 88,174 से 99,015 रुपये के बीच है। माना जा रहा है कि इसका CNG वर्जन भी 90,000 से 99,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, CNG टैंक की वजह से इसका बूट स्पेस थोड़ा कम मिल सकता है।
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
7 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
12 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
14 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines