TVS To Introduce 6 Vehicles EICMA 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी TVS मोटर अब इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में बड़ा कदम उठाने जा रही है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक टीजर जारी कर यह साफ कर दिया है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द ही दुनिया के सामने आने वाली है. यह बाइक इटली के मिलान में होने वाले EICMA 2025 मोटर शो में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी.
कैसा होगा बाइक का लुक और डिजाइन
टीजर वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइक नेकेड बाइक होगी, यानी इसमें बिना फेयरिंग वाला स्ट्रीट-फाइटर स्टाइल डिजाइन दिखेगा. इसमें C-शेप की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, ऑरेंज एक्सेंट वाली बॉडी और ऑरेंज कलर के एलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा रेड स्प्रिंग्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, और डिस्क ब्रेक सेटअप बाइक को एक दमदार लुक देते हैं.
कंपनी के स्टॉल पर दिखेंगे 6 नए प्रोडक्ट्स
TVS मोटर कंपनी इस बार EICMA में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. कंपनी ने बताया कि वह 6 नए मोबिलिटी सॉल्यूशंस पेश करेगी. हालांकि, TVS ने इन सभी प्रोडक्ट्स के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से चार मॉडल Norton ब्रांड के हो सकते हैं, जबकि बाकी दो मॉडल TVS के इलेक्ट्रिक और हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट से जुड़ सकते हैं.
इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस और फीचर्स
कंपनी ने इस बाइक को लेकर जो टैगलाइन दी है, वह है “नेकेड मोटरसाइकिल अवतार में रॉ इलेक्ट्रिक पावर का एक्सपीरियंस करें. इससे यह साफ है कि यह बाइक पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर आधारित होगी. उम्मीद है कि इसमें TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे, जो TVS की फ्लैगशिप Apache सीरीज से लिए जा सकते हैं.
Norton की शानदार वापसी
TVS के स्वामित्व वाला ब्रिटिश ब्रांड Norton Motorcycles भी चार नए मॉडलों के साथ वापसी करने जा रहा है. इनमें एक V4 Superbike शामिल होगी, जो कंपनी का हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप प्रोडक्ट होगी. इसे दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा- एक ज्यादा पावरफुल और दूसरा थोड़ा कम पावर वाला. खास बात यह है कि ये सभी मोटरसाइकिलें यूके के सोलीहल प्लांट में हैंड-बिल्ट होंगी, जबकि कुछ जरूरी पार्ट्स भारत से लिए जाएंगे.
भारत में कब लॉन्च हो सकती हैं ये बाइक्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, Norton की ये बाइक्स 2026 की पहली छमाही में भारत में लॉन्च की जा सकती हैं. वहीं, TVS की नई इलेक्ट्रिक बाइक के भारत में आने की उम्मीद 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Tata Sierra की शानदार वापसी: EV वेरिएंट और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च को तैयार, इस दिन देगी दस्तक
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines