TVS Sport: बढ़ते पेट्रोल के दामों के चलते हमें डेली यूज के लिए ऐसी बाइक चाहिए जो हाई माइलेज देती हो और उसकी कीमत भी बेहद कम हो। मार्केट में टीवीएस की ऐसी ही एक धांसू बाइक है TVS Sport यह बाइक 70 kmpl की हाई माइलेज है। इतना ही नहीं यह बाइक शुरुआती कीमत 63,990 हजार रुपये एक्स शोरुम में मिलती है।
बाइक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है
ऑन-रोड माइलेज के लिए इस बाइक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। TVS Sport जानदार 109.7cc का इंजन मिलता है। यह इको-थ्रस्ट फ्यूल-इंजेक्शन इंजन है। जो सड़क पर 7350 rpm देता है, जिससे बाइक हाई परफॉमेंस करती है। यह बाइक 8.29 PS की पावन और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
फाइल फोटो
शानदार बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है
इस शानदार बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। जिससे यह हाई स्पीड देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। बाइक में सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम है, जो टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक्स सस्पेंशन से लैस है। इस सस्पेंशन से राइडर को खराब रास्तों पर अधिक झटके नहीं महसूस होते हैं।
TVS Sport में 10 लीटर की बड़ा फ्यूल टैंक है
TVS Sport में 10 लीटर की बड़ा फ्यूल टैंक है जो लंबी दूरी के सफर के लिए बनाया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक तीन वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मिलती है। इसका टॉप वेरिएंट 70,223 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। बाइक का कुल वजन 112 kg का है, जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है और संकरी जगहों में चलाने में परेशानी नहीं होती है।
पांच कलर ऑफर और एलईडी हेडलाइट
कंपनी इसमें पांच कलर ऑफर करती है। इस डैशिंग बाइक में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल कंसोल मिलता है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक एनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और अन्य टेल-टेल लाइट्स के साथ एक फ्यूल गेज मिलता है। TVS Sport बाजार में Hero HF 100, Hero HF Deluxe, Honda CD 110 Dream, Bajaj CT 110X और Bajaj Platina 100 को सीधी टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines