Cheapest Motorcycles in India: अगरआप एक ऐसी बाइक चलाते हैं जिसे हैवी ट्रैफिक हैंडल करना मुश्किल हो जाता है और कम माइलेज भी आपके महीने का बजट बिगाड़ देती है। तो ऐसे में आपको एक ऐसी बाइक की जरूरत है जो न सिर्फ किफायती हो बल्कि हैवी ट्रैफिक में भी आसानी से हैंडल की जा सके।
यहां हम आपके लिए दो ऐसी बजट फ्रेंडली मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं। इन बाइक्स की कीमत 59 हजार रुपये से शुरू होती है।
TVS Sport
- कीमत: 59 हजार रुपये से शुरू
- माइलेज: 70 kmpl
टीवीएस स्पोर्ट एक शानदार एंट्री लेवल बाइक है जो यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी टारगेट करती है। इस बाइक का डिजाइन और इसका दमदार इंजन इस बाइक को अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। इस बाइक की कीमत 59,431 रुपये से शुरू होती है। इसमें 110cc का इंजन दिया है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की परफॉरमेंस स्मूथ है।
रिपोर्ट के मुताबिक एक लीटर में यह बाइक 70km की माइलेज दे देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट और रियर में दमदार अच्छे सस्पेंशन दिए हैं। असरदार ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट और रियर टायर में Drum की सुविधा मिलती है। यह इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ आती भी आती है। बाइक का वजन 112 किलोग्राम है।
Bajaj Platina
- कीमत: 67 हजार रुपये से शुरू
- माइलेज: 72 kmpl
एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में बजाज ऑटो की प्लेटिना 100 काफी लम्बे समय से ग्राहकों की पसंदीदा बाइक बनी हुई है। बाइक का डिजाइन अच्छा है और इस पर दिए गये फुल बॉडी ग्राफिक्स की मदद से थोड़ा स्पोर्टी लुक आता है। इस बाइक में LED DRL के साथ हेडलैंप मिल जाते हैं जिसे रात में बेहतर मिलती है।
बाइक में 102cc का इंजन लगा है जो 7.9PS की पावर और 8.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिए गये हैं। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं और दोनों टायर्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। प्लेटिना में 11 लीटर क फ्यूल टैंक मिल जाता है। बाइक का वजन 117 किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें: Tata Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी नई MG Cloud EV, फुल चार्ज में चलेगी 450 किलोमीटर
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines