TVS Scooters: मार्केट में स्टाइलिश लुक और कम वजन वाली स्कूटी लड़कियों को काफी पसंद आती हैं। इसी सेगमेंट में टीवीएस मोटर्स की एक स्कूटी है TVS Scooty Zest 110. इसमें 3डी लोगो, बेज इंटीरियर पैनल, ड्यूल-टोन सीट्स, एक एलईडी डीआरएल और अंडरसीट स्टोरेज लाइट जैसे फीचर्स हैं। इसमें कम्फर्टेबल सीट दी गई है, जो लॉन्ग रूट पर राइडर की थकान को कम करती है।
ये भी पढ़ेंः जुलाई में धूम मचाने आ रहीं यह दो नई SUV, नेक्सन और ब्रेजा से करेंगी दो-दो हाथ
19-लीटर अंडरसीट स्टोरेज
इसके पीछे एक एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट, 19-लीटर अंडरसीट स्टोरेज और अतिरिक्त सुविधा के लिए डुअल लगेज हुक मिलता है। टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 में 109.7 cc का इंजन दिया गया है। यह धांसू इंजन स्कूटर को चलने के लिए 7.81 PS की पावर देता है। इसमें 8.8 Nm का पीक टॉर्क है। यह सिटी राइड और खराब रास्तों दोनों के लिए बेस्ट स्कूटर है। स्कूटर में स्टाइलिश हैंडल और रियर व्यू मिरर दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को अट्रैक्टिव बनाते हैं।
स्कूटर में 48 kmpl की माइलेज
स्कूटर में 48 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है, जो इसकी सेफ्टी को बढ़ाते हैं। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर है और यह शुरुआती कीमत 73,036 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलता है। यह स्कूटर दो वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन में आता है। इसमें स्मार्ट कलर ऑप्शन मिलते हैं।
4.9 लीटर का फ्यूल टैंक
TVS Scooty Zest का कुल वजन 103 kg है। जिससे इसे संकरी जगहों पर चलाना और सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसमें 4.9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका हाई पावर इंजन 7500 rpm की ताकत देता है। इसके अगले पहिए में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। जिससे खराब रास्तों पर राइडर को अधिक झटके महसूस नहीं होते हैं। बाजार में यह स्कूटर Honda Activa 6G और Hero Pleasure Plus को टक्कर देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
21 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
22 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
23 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines