TVS Scooty Pep Plus VS Aprilia SR 160: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में एक लाख रुपये से कम स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। इस कीमत कैप में 100 से 150 सीसी इंजन के स्कूटर मार्केट में उपलब्ध है। आइए आपको इसी सेगमेंट में दो धाकड़ स्कूटर TVS Scooty Pep Plus और Aprilia SR 160 के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
स्कूटर का वजन महज 93 kg है
TVS Scooty Pep Plus स्कूटर 50 kmpl की हाई माइलेज देता है। इसमें 87.8 cc का दमदार इंजन है। इसमें air-cooled सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक forks और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन हैं। जो खराब रास्तों में राइडर को स्मूथ राइड देते हैं। स्कूटर का वजन महज 93 kg है। जिससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसे कंट्रोल करना आसान रहता है। इसकी सीट को बेहद आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है।
4.2 लीटर का फ्यूल टैंक
TVS का यह स्कूटर 65,559 रुपये एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। इसके चार वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। स्कूटर का इंजन सड़क पर 5.36 bhp की पावर और 6.5 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक हैं। इसमें छह स्पार्ट कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। इसमें 4.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Aprilia SR 160 में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक
SR 160 में anti-locking braking system (ABS) दिया गया है। एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। इसमें सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है। स्कूटर में पावरफुल 160.03 cc का इंजन है। जो 35 kmpl की माइलेज देता है। स्कूटर का कुल वजन 122 kg है और इसकी सीट हाइट 780 mm है। जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करने में आसानी होती है।
14-inch के आकर्षक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर
स्कूटर का फ्यूल टैंक 6 लीटर का है। स्कूटर का धाकड़ इंजन 10.84 bhp का पावर देता है। यह स्कूटर 1,32,720 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 3 variants और 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 1,42,007 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर का इंजन 11.6 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट देता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजाइनर टेललाइट मिलता है। जिससे यह स्कूटर स्पोर्टी दिखता है। इसमें 14-inch के आकर्षक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines