Sleek डिजाइन, संकरी जगहों पर चलाना आसान, TVS के इस स्कूटर की कीमत 66 हजार से भी कम

TVS Scooty Pep Plus

TVS Scooty Pep Plus

विज्ञापन

TVS Scooter: अकसर ट्रैफिक जाम या संकरी जगहों पर हमें ऐसा टू व्हीलर चाहिए होता है जो कम जगह में से भी निकल जाए। इसी सेगमेंट में टीवीएस का एक स्कूटर है TVS Scooty Pep Plus. इस स्कूटर का वजन महज 93 kg है। जिससे इसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर से मोड़ना या चलाना आसान है।

चार वेरिएंट बाजार में उपलब्ध

इस स्कूटर की भारत में कीमत 65,559 रुपये एक्स शोरूम है। फिलहाल इसके चार वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें छह स्पार्ट कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। TVS Scooty Pep Plus में 87.8 cc का शानदार इंजन है। जो BS6 इंजन नॉर्म्स के सभी नियमों का पालन करता है।

Advertisment

आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक

स्कूटर का इंजन सड़क पर 5.36 bhp की पावर और 6.5 Nm का पीक टॉर्क देता हे। इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक हैं। जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इनसे हादसे होने का खतरा भी कम होता है।

हाई परफॉमेंस व्हीकल

इसमें 4.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटी को सबसे पहले साल 2003 में युवा महिलाओं का टारगेट कर बनाया गया था। जिसके बाद इसमें कई बदलाव किए गए अब यह हर वर्ग में अपना क्रेज रखती है। इसमें air-cooled सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो इसे हाई परफॉमेंस व्हीकल बनाता है।

विज्ञापन

TVS Scooty Pep Plus 50 kmpl की माइलेज देती है

इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक forks और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन हैं। जिससे इसे चलाते हुए ज्यादा झटके नहीं लगते। लंबी दूरी के सफर में राइडर को थकान कम होती है। TVS Scooty Pep Plus 50 kmpl की माइलेज देती है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ