Ronin Vs Hunter: इस समय बाजार में रॉयल एनफील्ड हंटर और टीवीएस रोनिन काफी लोकप्रिय बाइक्स हैं। इन दोनों बाइक्स की कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन इंजन और स्टाइल में बड़ा फर्क है जो इनमें देखने को मिलता है। हालांकि दोनों ही बाइक्स रेट्रो स्टाइल में है। ऐसे में अक्सर ग्राहकों के मन में सवाल आता है कि किस बाइक को चुनें ? डेली यूज़ के लिए कौन सी बाइक बेस्ट ? हाईवे पर किसका प्रदर्शन अच्छा है? और कौन सी बाइक वैल्यू फॉर मनी है ? तो आपके इन्हीं सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में हम दे रहे हैं…
डिजाइन और फील:
डिजाइन के मामले में ये दोनों ही बाइक्स बेहतर नज़र आती हैं, लेकिन ध्यान से देखें तो TVS Ronin के डिजाइन में फ्रेशनेस और नयापन आप फील कर सकते हैं। जबकि Royal Enfield Hunter का डिजाइन अच्छा है लेकिन यह बहुत ज्यादा इम्प्रेस भी नहीं कर पाती है। Ronin में बेहतर क्वालिटी नज़र आती है। दोनों बाइक्स की सीटें फ्लैट हैं, जिसकी वजह से पीछे बैठे व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर आप इन दोनों बाइक्स के लंबी दूरी आसानी से कर सकते हैं।
इंजन और पावर
TVS Ronin में लगा है 225.9cc का इंजन दिया है जोकि 20.40 PS की पावर और 19.93 NM का टॉर्क देता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बाइक की टॉप स्पीड 120kmph है। वहीं Royal Enfield Hunter में 349cc का इंजन दिया है जोकि 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है और इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
TVS Ronin का कर्ब वजन 160kg है। वहीं 181 Hunter 350 का कर्ब वजन 181 kg है। यहां पर हंटर थोड़ी भारी है जिसकी वजह से हैवी और बम्पर टू बम्पर ट्रैफिक में इसे राइड करना कठिन हो सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि हंटर का इंजन हैवी जरूर है लेकिन पावर और टॉर्क के मामले दोनों एक समान है।
कीमत और वैरिएंट:
TVS Ronin में आपको तीन वैरिएंट मिलते हैं और इस बाइक की कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Hunter 350 की कीमत 1.49 रुपये से शुरू होती है। दोनों ही बाइक्स की परफॉरमेंस अच्छी है लेकिन TVS Ronin थोड़ी फुर्तीली और चुस्त नज़र आती है, इसे हैंडल करना भी इजी है। सिटी और हाइवे के लिए आप इसे चुने सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नई Mahindra XUV 3XO की बुकिंग्स हुई शुरू, Nexon और Brezza को दे रही है कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines