TVS Ronin Vs Royal Enfield Hunter: सिटी और हाईवे पर कौन सी बाइक है बेस्ट ? खरीदने से पहले जानें

TVS Ronin या रॉयल एनफील्ड Hunter, इन दोनों में से कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर, आरामदायक है और वैल्यू फॉर मनी है ? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में..

TVS Ronin vs Hunter 350

Ronin Vs Hunter: इस समय बाजार में रॉयल एनफील्ड हंटर और टीवीएस रोनिन काफी लोकप्रिय बाइक्स हैं। इन दोनों बाइक्स की कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन इंजन और स्टाइल में बड़ा फर्क है जो इनमें देखने को मिलता है। हालांकि दोनों ही बाइक्स रेट्रो स्टाइल में है। ऐसे में अक्सर ग्राहकों के मन में सवाल आता है  कि किस बाइक को चुनें ? डेली यूज़ के लिए कौन सी बाइक बेस्ट ? हाईवे पर किसका प्रदर्शन अच्छा है? और कौन  सी बाइक वैल्यू फॉर मनी है ? तो आपके इन्हीं सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में हम दे रहे हैं…

विज्ञापन

डिजाइन और फील:

डिजाइन के मामले में ये दोनों ही बाइक्स बेहतर नज़र आती हैं, लेकिन ध्यान से देखें तो TVS Ronin के डिजाइन में फ्रेशनेस और नयापन आप फील कर सकते हैं। जबकि Royal Enfield Hunter का डिजाइन अच्छा है लेकिन यह बहुत ज्यादा इम्प्रेस भी नहीं कर पाती है। Ronin में बेहतर क्वालिटी नज़र आती है। दोनों बाइक्स की सीटें फ्लैट हैं, जिसकी वजह से पीछे बैठे व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर आप इन दोनों बाइक्स के लंबी दूरी आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन

इंजन और पावर

TVS Ronin में लगा है 225.9cc का इंजन दिया है जोकि 20.40 PS की पावर और 19.93 NM का टॉर्क देता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बाइक की टॉप स्पीड 120kmph है। वहीं Royal Enfield Hunter  में 349cc का इंजन दिया है जोकि 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है और इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

विज्ञापन

TVS Ronin का कर्ब वजन 160kg है। वहीं 181 Hunter 350 का कर्ब वजन 181 kg है।  यहां पर हंटर थोड़ी भारी है जिसकी वजह से हैवी और बम्पर टू बम्पर ट्रैफिक में इसे राइड करना कठिन हो सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि हंटर का इंजन हैवी जरूर है लेकिन पावर और टॉर्क के मामले दोनों एक  समान है।

विज्ञापन

कीमत और वैरिएंट:

TVS Ronin में आपको तीन वैरिएंट मिलते हैं और इस बाइक की कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Hunter 350 की कीमत 1.49 रुपये से शुरू होती है। दोनों ही बाइक्स की परफॉरमेंस अच्छी है लेकिन TVS Ronin थोड़ी फुर्तीली और चुस्त नज़र आती है, इसे हैंडल करना भी इजी है। सिटी और हाइवे के लिए आप इसे चुने सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ