TVS Ronin: टीवीएस मोटर्स ने अपनी धाकड़ बाइक Ronin को लॉन्च कर दिया है। बाइक में रेट्रो लुक के साथ बेहद शार्प फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में मॉडर्न और रेट्रो का कॉम्बिनेशन दिखाई पड़ता है। फिलहाल बाइक को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है।
डिजिटल स्पीडोमीटर और स्टाइलिश एग्जॉस्ट
कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च डेट और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक यह भारत में लॉन्च होगी। बाइक में सिग्नेचर टी-आकार के पायलट लैंप, डिजिटल स्पीडोमीटर और स्टाइलिश एग्जॉस्ट दिए गए हैं।
फाइल फोटो
TVS Ronin नौ इंच के स्पोक अलॉय व्हील
TVS Ronin चेन कवर, नौ इंच के स्पोक अलॉय व्हील और ब्लॉक ट्रेड टायर के साथ ऑल-एलईडी लैंप मिलते हैं। कंपनी ने बाइक में दो वैरिएंट्स Ronin SS और Ronin TD पेश किए हैं। मोटरसाइकिल का वजन 160 किलोग्राम है। बाइक में डिजिटल क्लस्टर का फीचर मिलता है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स
TVS Ronin में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। बाइक में 225cc का दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.4 पीएस की पावर और 19.93 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल में सेफ्टी के लिए एबीएस मोड, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी) और वॉयस और राइड असिस्टेंस के साथ स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
TVS Ronin में डुअल चैनल एबीएस
बाइक में गियर शिफ्ट असिस्ट, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर, सर्विस ड्यू इंडिकेशन और लो बैटरी इंडिकेटर का फीचर है। TVS Ronin में डुअल चैनल एबीएस, इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर और लो नॉइज फेदर टच स्टार्ट फीचर है। बाइक में वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिए गए हैं।
क्या है ABS और इसके फायदे
एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं। एबीएस टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines