TVS Ronin: बाजार में टीवीएस की एक धाकड़ बाइक है Ronin. यह बाइक 225.9 cc जानदार इंजन के साथ आती है। बाइक के आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह बाइक दिखने में बेहद मस्कुलर लगती है। बाइक में 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
सिंगल सिलेंडर दमदार इंजन
बाइक का टॉप मॉडल 1.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। फिलहाल बाजार में बाइक के तीन वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाइक में सिंगल सिलेंडर दमदार इंजन मिलता है। TVS Ronin अपने सेगमेंट में Royal Enfield Hunter 350 और Honda CB350RS के टक्कर की बाइक है।
डिजिटल क्लस्टर कंसोल
TVS Ronin में 20.4 PS की पावर मिलती है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न नेविगेशन का फीचर मिलता है। बाइक का कुल वजन 160 kg का है। बाइक में वॉयस और राइड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें डिजिटल क्लस्टर कंसोल मिलता है। TVS Ronin में 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं।
डुअल टोन वेरिएंट का ऑप्शन
बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इस फ्यूचरिस्टिक बाइक में यूएसबी चार्जर मिलता है, जिससे चलती बाइक पर आप अपने मोबाइल व अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। बाइक में 42.95 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें साइड स्टैंड अलर्ट और लो पेट्रोल अलर्ट का मिलता है। बाइक में दो मोड मिलते हैं। यह रेट्रो लुक बाइक है, जिसमें डुअल टोन वेरिएंट का ऑप्शन भी मिलता है।
अपसाइड डाउन फ्रोक
बाइक में एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो लंबे सफर पर हाई फरफॉमेंस देता है। TVS Ronin में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें असिस्ट स्लीपर कलच दिया गया है। बाइक में अपसाइड डाउन फ्रोक और मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जो राइडर को खराब रास्तों पर स्मूथ सफर देता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
9 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines