TVS Raider 125 VS Hero Super Splendor Xtec: TVS में है वॉयस कमांड तो Hero देती है 68 kmpl की माइलेज, कौन बेहतर? जानें डिटेल्स
Edited By Amit Kasana

TVS Raider 125 VS Hero Super Splendor Xtec
Edited By Amit Kasana

TVS Raider 125 VS Hero Super Splendor Xtec
TVS Raider 125 VS Hero Super Splendor Xtec: इंडियन मार्केट में 125 cc टू व्हीलर मार्केट में बड़ा सेगमेंट है। इसी को ध्यान में रखकर TVS ने अपनी Raider 125 और Hero ने Super Splendor Xtec का हाल ही में अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। आइए आपको इन दोनों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं। जिससे आप यह तय कर सकें की आपके लिए इनमें से कौन सी बेहतर है।

tvs raider 125
TVS Raider 67 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 124.8 cc का इंजन है। बाइक का इंजन 11.4 bhp की पावर क्षमता रखता है जो 11.2 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक शुरूआती कीमत 86803 से 1 लाख एक्स शोरुम पर बाजार में उपलब्ध है।
बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है। इसमें पावर और ईको दो राइडिंग मोड हैं। बाइक में वॉयस कमांड, नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, इमेज ट्रांसफर और राइड रिपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। बाइक में 5 इंच का टीएफटी कंसोल दिया जा रहा है।

Super Splendor Xtec
Hero Super Splendor Xtec 68 kmpl की माइलेज देती है। इसका ड्रम वेरिएंट 83,368 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट 87,268 रुपये में मिलेगा। यह दोनों एक्स शोरुम कीमतें हैं। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और पिछले हिस्से में डुअल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक हैं। इसमें बड़े 18 इंच के एलॉय व्हील लगाए गए हैं।
बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, LED हेडलाइट, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL’s), सिंगल-पीस सीट, ग्रैब रेल, हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स और ओवरऑल स्लिम बिल्ड दिए जा रहे हैं। यह बाइक दो नए आकर्षक कैंडी ब्लेज़िंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे पेंट कलर ऑप्शन में मिलेगी। बाइक का इंजन 124.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर है जो कि 10.7bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: