TVS Raider 125 की ताबड़तोड़ बिक्री, आंकड़ों ने सब को चौंकाया, जानें इस धाकड़ बाइक के फीचर्स

Bajaj Pulsar NS 125 price, TVS Raider 125 mileage, auto news, 125cc bikes , bikes under 1 lakhs

फाइल फोटो

TVS Raider 125: TVS की रेडर 125 सीसी इंजन सेगमेंट में दमदार बाइक है। वित वर्ष 2023 में इसकी रिकॉर्ड बिक्री 239,388 दर्ज की गई। जबकि साल 2022 में यह संख्या 70,742 यूनिट थी। इस हिसाब से इस बाइक की बिक्री में 200 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इंजन में 11.4 bhp की पावर

इस मोटरसाइकिल को 16 सितंबर 2021 को लॉन्च किया गया था। जानकारी के मुताबिक इस बाइक के अभी तक 3 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे जा चुके हैं। TVS Raider 125 में 67 kmpl की माइलेज है। इसमें 124.8 cc का इंजन है। बाइक का इंजन 11.4 bhp की पावर क्षमता रखता है जो 11.2 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक शुरूआती कीमत 86803 से 1 लाख एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन

5 इंच का टीएफटी कंसोल

बाइक में वॉयस कमांड, नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, इमेज ट्रांसफर जैसी फीचर्स हैं। बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है। इसमें पावर और ईको दो राइडिंग मोड हैं। बाइक में 5 इंच का टीएफटी कंसोल दिया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ