हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

TVS Raider 125 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, डैशिंग लुक्स और कमाल के फीचर्स, जानें कीमत 

विज्ञापन
कोलंबिया में लॉन्च टीवीएस रेडर 125

TVS Bikes: टीवीएस मोटर्स ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में से एक TVS Raider 125 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें हेडलैंप काउल, फ्यूल टैंक में चेंज है। इसके अलावा फेंडर का अगला हिस्सा और इंजन प्लास्टिक गार्ड व्हाइट कलर में दिया गया है।

स्पेशल एडिशन कोलंबियाई मार्केट में लॉन्च 

फिलहाल कंपनी ने इपनी इस पॉपुलर बाइक का स्पेशल एडिशन कोलंबियाई मार्केट में लॉन्च किया है। भारतीय रुपये के हिसाब से उसकी कीमत करीब 1.51 लाख रुपये एक्स शोरूम है। अनुमान है कि जल्द इसे भारत में भी पेश किया जाएगा।

मिलेगा 5 स्पीड गियर बॉक्स

बाइक में 124.8 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 11.2 bhp का पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसमें फीयरी यलो और विकेड ब्लैक नए कलर दिए गए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – MG और Hyundai को धूल चटाने की तैयारी में टाटा, अगस्त में करेगी इस ईवी कार को लॉन्च

एडवांस फीचर्स मिलेंगे 

नई बाइक के हैंडल के दोनों ओर गेमिंग कंसोल की तरह HMI एक्शन बटन लगा है। लेफ्ट हैंड के बटन से वॉइस कमांड दे सकते हैं। वहीं, राइट हैंड के बटन से मेनु ओपन होगा। बटन की हेल्प से यूजर कॉल को एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकेंगे। करेंट लोकेशन, पास के रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप जैसी लोकेशन को वॉइस कमांड सपोर्ट से सर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन

चार वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन

इंडिया में मिलने वाली रेडर 125 में 65 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। बाइक में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक में चार वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस धांसू कार में कई कलर ऑप्शन मिलते हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola