हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Single Seat और Sporty लुक्स TVS की इस बाइक को pulsar और apache वाले भी मुड़-मुड़कर देख रहे, जानें कीमत

विज्ञापन
tvs raider

TVS Bikes: TVS ने Raider 125 का नया वेरिएंट इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। यह धांसू बाइक Single Seat और Sporty लुक्स में बाजार में उतारी गई है। इसे शुरूआती कीमत 93,719 एक्स शोरुम में बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा Raider का स्प्लिट सीट वैरिएंट और टॉप-स्पेक SX वैरिएंट की बिक्री भी जारी रहेगी। इनकी कीमत 94,719 और 1,00,820 एक्स-शोरूम है।

बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है

नए वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप, डुअल-टोन बॉडीवर्क और सिंगल अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट दिया गया है। जिससे बाइक आकर्षक लुक देती है। इसके अलवा बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। TVS Raider के नए वेरिएंट में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।

मिलता है 5-speed गियरबॉक्स ट्रांसमिशन

यह धाकड़ इंजन 11.2 BHP की पावर और 11.2 Nm की टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-speed गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। सेफ्टी के लिए ब्रेकिंग सेटअप में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola