TVS की इस बाइक में 56 की माइलेज और धांसू लुक्स, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

TVS Raider 125: किफायती कीमत और हाई माइलेज बाइक हमेशा डिमांड में रहती हैं। इसी सेगमेंट में टीवीएस ने अपनी धाकड़ बाइक Raider 125 को अपडेट किया है। इसी जबरदस्त बाइक में 124.8 cc का दमदार इंजन मिलता है।
यह जानदार बाइक 56.7 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। इसका वजन 123 kg है और इसमें 10 लीटर का बड़ा फ़्यूल टैंक दिया गया है।
https://www.instagram.com/reel/CvpncVWhqyP/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
TVS Raider 125 एक लॉन्ग रूट बाइक है। इसमें सिंगल सीट दी गई है, बाइक की सीट हाइट 780 mm की है, जिससे इसे चलाना और कंट्रोल करना आसान है। फिलहाल यह बाइक 4 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है।
बाइक में सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह बाइक शुरुआती कीमत 97,054 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। TVS Raider 125 में खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में 30 mm के टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
TVS Raider 125 में 7,500 का rpm मिलता है। यह बाइक महज 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइ में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है। इसमें वॉयस असिस्ट, इनकमिंग कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cu4r2JlBEeP/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
बाइक में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। TVS Raider 125 में 11.2 bhp की पावर और 11.2Nm का पीक टॉर्क मिलता है। बाइक में 99 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। बाइक में यह बाइक Bajaj Pulsar NS 125 और Honda SP 125 से मुकाबला करती है।
इसमें Raider Drum, Disc, और Connected तीन वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसका टॉप वेरिंएट 1,05,391 एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है। बाइक में कलर टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ सिस्टम, टीवीएस स्मार्ट एक्स कनेक्ट सिस्टम, इनकमिंग कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट और बॉडी कलर हेडलाइट मिलती हैं। बाइक के Striking Red, Blazing Blue, Wicked Black, और Fiery Yellow कलर ऑफर किए जाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: