TVS and Honda 125 cc engine petrol bikes details in hindi: बाजार में एंट्री लेवल बाइक्स 100 से 125 cc इंजन पावर में मिलती हैं, इन मोटरसाइकिलों में हाई माइलेज निकलती है। यह बाइक्स किफायती कीमत पर और सभी एडवांस सेफ्टी फीसर्च के साथ आती हैं। आइए आपको ऐसे ही दो बाइक्स TVS Raider 125 और Honda SP 125 के बारे में बताते हैं।
आंकड़ों पर गौर करें तो TVS Raider 125 की मार्च 2024 में कुल 38026 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं, Honda SP 125 की 20 हजार से ज्यादा की बिक्री हुई है। इनमें ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं।
TVS Raider 125 में वॉयस कमांड का फीचर
TVS की यह स्मार्ट बाइक वॉयस कमांड और कॉल अलर्ट के फीचर के साथ आती है। इसमें 124.8 cc का हाई माइलेज इंजन मिलता है, कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 67 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिया गया है
बाइक में 5 इंच का टीएफटी कंसोल
TVS Raider 125 शुरुआती कीमत 97,054 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 1.06 लाख रुपये में आता है। इस बाइक का पावरफुल इंजन 11.4 bhp की पावर और 11.2 nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 इंच का टीएफटी कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है।
Honda SP 125 में 65 kmpl की माइलेज
कंपनी की यह हाई स्पीड बाइक है, कंपनी इसमें 65 kmpl की हाई माइलेज मिलने का दावा करती है। इसमें 124 cc का इंजन है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के बेस मॉडल में ड्रम ब्रेक मिलती है, यह बाइक शुरुआती कीमत 86,747 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाइक का स्पोर्ट्स एडिशन 91,298 हजार रुपये में ऑफर किया जा रहा है।
बाइक की सीट हाइट 790 mm की
Honda की इस बाइक का वजन 117 kg है, कोई भी आसानी से इसे चला सकता है। इसमें 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक और 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। SP 125 में बॉडी-कलर्ड हेडलाइट दी गई है और इसकी सीट हाइट 790 mm की है। यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Bajaj की इस ‘बजट’ बाइक में 70 Kmpl की माइलेज, ‘मिडिल क्लास’ का फेवरेट है Honda का यह स्कूटर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines