TVS Raider 125: 3 साल पहले टीवीएस रेडर 125 भारत में लॉन्च हुई थी। अपने स्पोर्टी डिजाइन, फीचर्स और बेहतरीन परफॉरमेंस के दम पर इन बाइक ग्राहकों के ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। रेडर 125, TVS के लिए लकी साबित हुई। इस बाइक ने होंडा शाइन और बजाज पल्सर को काफी टक्कर दी, जबकि हीरो ग्लैमर इसके आगे टिक ही नहीं पाई। खास बात ये है कि Raider 125 ने लॉन्च से लेकर अब तक 10 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। सियाम की बिक्री आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2021 में ये बाइक लॉन्च हुई थी और कुल 10,07,514 यूनिट्स बेचने में इसे सिर्फ तीन साल लगे हैं। लगातार इस बाइक की बिक्री बढ़ रही है।
सबसे फ़ास्ट बाइक
टीवीएस ने Raider 125 का iGO वेरिएंट पेश किया है। इसमें अब एक बूस्ट मोड दिया है जोकि सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी है। कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट की सबसे फ़ास्ट बाइक है। Raider के इस नए वेरिएंट को नए नार्डो ग्रे (Nardo Grey) कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है।
इतना ही नहीं इसके स्पीडोमीटर को भी अपग्रेड किया है। इसमें अब अको 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। नई TVS Raider iGO की कीमत 98,389 रुपये रखी है। कंपनी का दावा है कि बाइक अब 10% ज्यादा माइलेज भी देगी। इसमें 0.55 Nm टॉर्क को बढ़ाया है।
इंजन और पावर
इंजन की बात करे तो बाइक में एडवांस्ड 124.8 cc का एयर एंड आयल कूल्ड 3V इंजन दिया है जो 8.37kW की पावर देता है। इतना ही नहीं इस बाइक में मल्टीपल राइड मोड्स मिलते हैं जो राइडिंग के दौरान काफी उपयोगी साबित होने वाले हैं। बाइक में 17 इंच के व्हील्स दिए गये हैं। इस बाइक में 5 एडजस्ट होने वाला मोनो शॉक सस्पेंशन दिया है।
फीचर्स
Raider 125 में बेस्ट इन क्लास टॉर्क मिलता है इसके अलावा इसमें एडवांस्ड iGO असिस्ट विथ 0.55Nm, एडिशनल टॉर्क,सेगमेंट फर्स्ट बूस्ट मोड, बेस्ट इन क्लास Acceleration,मल्टीपल राइड मोड्स, नार्डो ग्रे कलर, वौइस् असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल हैंडलिंग,नोटिफिकेशन मैनेजमेंट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Honda Shine और Bajaj Pulsar से बेहतर
TVS Raider 125 अपने स्टाइल और डिजाइन की वजह से Honda Shine और Bajaj Pulsar से बेहतर नजर आती है। इतना ही नहीं Raider 125 की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी होंडा शाइन से कहीं ज्यादा अच्छी है। माइलेज के मामले में भी यह बाइक निराश होने का मौका नहीं देती। इसकी रियल टाइम माइलेज 70kmpl है। Raider 125 एक बहुत ही बैलेंस्ड बाइक है जिसे राइड करके आपको हर दिन मज़ा ही आएगा।
यह भी पढ़ें: 1.50 लाख में TVS Ronin या Royal Enfield Hunter, किसे खरीदना फायदेमंद? आसान भाषा में समझें
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
12 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
15 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
16 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines