TVS Raider 125: लोगों को कम कीमत में ऐसी बाइक चाहिए जो हाई माइलेज देती है। इतना ही नहीं उसकी सर्विस कॉस्ट भी कम हो। इसी सेगमेंट में टीवीएस की एक धाकड़ बाइक है Raider 125. यह न्यू जेनरेशन बाइक है, जो महज 5.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। यह बाइक बेहद अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।
गड्ढों में नहीं लगेंगे झटके
इस ट्रेंडी बाइक में गड्ढों और खराब रास्तों में आरामदायक सफर के लिए अगले टायर पर टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। TVS Raider 125 में 124.8 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसे कम्फर्ट राइड के लिए डिजाइन किया गया है।
TVS Raider 125
10 लीटर का बड़ा फ़्यूल टैंक
TVS Raider 125 शुरुआती कीमत 97,054 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में ऑफर की जा रही है। बाइक में 10 लीटर का बड़ा फ़्यूल टैंक दिया गया है, यह बाइक लॉन्ग रूट में आरामदायक सफर देती है। इस स्पोर्ट्स लुक्स बाइक में एलईडी हेडलाइट और एलईडी टेललाइट दी गई है।
5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
यह स्टाइलिश बाइक 56.7 kmpl की माइलेज देती है। टीवीएस की बाइक में चार वेरिएंट और नौ कलर ऑप्शन में मिलते हैं। बाइक में 7,500 rpm जेनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है। TVS Raider 125 में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
TVS Raider 125
बाइक की सीट हाइट 780 mm
बाइक में सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह बाइक सिंगल सीट के साथ आती है और इसकी हाइट 780 mm की है। टीवीएस की इस बाइक का वजन 123 kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक का टॉप वेरिंएट 1,06,440 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
बाइक में 11.2 bhp की पावर
TVS Raider 125 में वॉयस असिस्ट और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे एडवांस फीचर्स। यह बाइक 99 kmph की टॉप स्पीड देती है। सड़क पर यह बाइक 11.2 bhp की पावर मिलता है। सड़क पर यह बाइक Bajaj Pulsar NS 125 और Honda SP 125 को टक्कर देती है।
बाइक में डिस्क ब्रेक
यह हाई परफॉमेंस बाइक है, यह सड़क पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें कलर टीएफटी डिस्प्ले के साथ टीवीएस स्मार्ट एक्स कनेक्ट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। बाइक में अगले पहिए में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
9 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
14 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
18 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
21 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines