TVS Bikes: इंडियन मार्केट में टीवीएस की स्टाइलिश बाइक युवाओं में अलग ही क्रेज रखती हैं। कंपनी की 125 cc की बाइक TVS Raider की डिमांड मार्केट में बढ़ती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट भी लॉन्च किया है।
एक साल में बदलते आंकड़ें
आंकड़ों पर गौर करें तो मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं मार्च 2023 में कंपनी ने TVS Raider 125 के करीब 31,002 यूनिट्स बेची। वहीं, साल 2022 मार्च में कंपनी ने राइडर के कुल करीब 14,744 यूनिट्स बेची थी। कंपनी ने अपने TVS Raider 125 की बिक्री में 100 फीसदी से अधिक इजाफा किया है।
tvs raider
मिलता है सिंगल सिलेंडर इंजन
TVS Raider के नए वेरिएंट में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें यह धाकड़ इंजन 11.2 BHP की पावर और 11.2 Nm की टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। सेफ्टी के लिए ब्रेकिंग सेटअप में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
बाइक में है LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट
इसमें 5-speed गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। बाइक में एलईडी हेडलैंप, डुअल-टोन बॉडीवर्क और सिंगल अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट दिया गया है। यह शुरूआती कीमत 93,719 एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। वहीं, इसका स्प्लिट सीट वैरिएंट और टॉप-स्पेक SX वैरिएंट 94,719 और 1,00,820 एक्स-शोरूम में मिलता है। बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines