Petrol Scooters Under 1 lakhs: बाजार में सस्ते पेट्रोल स्कूटर ज्यादा पसंद किए जाते हैं, मिड सेगमेंट रेंज में 100 से 125सीसी इंजन वाले स्कूटर एक लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। इनमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं और यह अलॉय व्हील के साथ आते हैं। इनमें आरामदायक सफर के लिए चौड़ी सीट और हैवी सस्पेंशन पावर मिलती है। आइए आपको इस खबर में टीवीएस, यामाहा और हीरो के ऐसे ही कुछ एंट्री लेवल स्कूटरों के बारे में बताते हैं।
TVS Ntorq 125 में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन
TVS Ntorq 125 में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट आता है। टीवीएस के इस जबरदस्त स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यंग जनरेशन के लिए इसमें अलॉय व्हील और हैवी सस्पेंशन पावर आती है। इस सॉलिड स्कूटर में 124.8 cc का इंजन है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है। स्कूटर में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 41 kmpl की माइलेज मिलती है। यह शुरुआती कीमत 87135 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह हाई स्पीड स्कूटर है।
Yamaha Ray ZR 125 में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज
इस स्कूटर में 125 cc का इंजन आता है, स्कूटर में सीट हाइट 785 mm की है। यामाहा का यह स्कूटर शुरुआती कीमत 87080 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। इसमें हेलमेट और अन्य सामान रखने के लिए 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। यह स्टाइलिश स्कूटर है, और इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। Ray ZR 125 में 12 इंच के अलॉय व्हील आते हैं । कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट स्कूटर सड़क पर आसानी से 49 kmpl की माइलेज निकाल लेता है।
Hero Xoom 110 की सीट हाइट 770 mm
स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, जिससे घर के सभी सदस्य इसे आसानी से चला सकते हैं। इसमें अगले टायर पर टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिए गए हैं। Hero Xoom 110 शुरुआती कीमत 85435 रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें 110.9 cc का सॉलिड इंजन आता है। स्कूटर में डिजिटल कंसोल और बड़ी हेडलाइट है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है। Hero के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है, सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है। इसका हाई पावर इंजन 8.05 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
1 hr ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
3 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines