TVS Ntorq 125 VS Suzuki Burgman Street 125: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में 125 सीसी के स्कूटर हाई डिमांड पर रहते हैं। आइए आपको 125 सीसी के दो शानदार स्कूटर TVS Ntorq और Suzuki Burgman के बारे में डिटेल कंपैरिजन बताते हैं जिससे आपको इस सेंगमेंट में अपनी पसंद का स्कूटर चुनने में आसानी हो सके।
फ्यूल टैंक 5.8 लीटर का मिलता है
TVS Ntorq 125 में 124.8 cc का इंजन मिलता है। यह स्कूटर 40 kmpl की माइलेज देता है। इसमें 118 kg का वजन है, सीट हाइट 770 mm की है और फ्यूल टैंक 5.8 लीटर का मिलता है। यह स्कूटर 9.25 bhp की पावर देता है। यह 86,845 एक्स शोरूम में मिलता है। इसके 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन हैं। फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें combined braking system है।
TVS Ntorq 125
मिलता है स्मार्टफोन पेयरिंग और चार्जिंग सॉकेट
Ntorq 125 में डेटा-लोडेड डिजिटल कंसोल मिलता है जो बेसिक इंफोमेशन के अलावा टाइम , स्पीड, टॉप स्पीड रिकॉर्डर, लैप टाइमर और सर्विस और हेलमेट रिमाइंडर दिखाता है। इसमें स्मार्टफोन पेयरिंग, चार्जिंग सॉकेट, बूट लैंप और इंजन किल स्विच दिया गया है।
Suzuki में 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक
Suzuki Burgman Street 125 48.5 kmpl की माइलेज देता है। स्कूटर 3 वेरिएंट और 13 कलर ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर का दमदार इंजन 8.48 bhp की पावर क्षमता रखता है जो पीक टॉर्क 10 Nm जेनरेट करता है। स्कूटर में 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक है। स्कूटर का वजन मात्र 111 किलोग्राम है। जिससे इसे चलाना और नियंत्रित करना आसान है।
Suzuki Burgman Street 125
शार्प स्टाइल के साथ मिलते हैं यह फीचर्स
Suzuki ने इसे maxi-scooter concept पर बनाया है। जो आरामदायक सफर का मजा देता है। स्कूटर शुरूआती कीमत 108,351 से 132604 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। यह स्कूटर अपने शार्प स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसमें बड़े बॉडी पैनल दिए गए हैं। स्कूटर में एलईडी लाइट्स, बड़ा फ्लोरबोर्ड और सीट के लाइनिंग इसे आकर्षक लुक देती है। इसमें ब्लूटूथ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। स्कूटर में सुजुकी राइड कनेक्ट एप्लिकेशन, नेविगेशन, कॉल अलर्ट, कॉलर आईडी, फोन बैटरी अलर्ट आदि फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
53 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines