TVS का नया स्कूटर लॉन्च, फीचर्स देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली, महज 9 सेकंड में पकड़ता है 60 Kmph की स्पीड
Edited By Amit Kasana

tvs ntorq 125 race edition
Edited By Amit Kasana

tvs ntorq 125 race edition
TVS Scooters: टीवीएस अपने स्कूटर में ट्रेंडी कलर और पावरफुल इंजन देता है। कंपनी का TVS Ntorq 125 इंडियन मार्केट में पॉपुलर ब्रांड है। इसी को अपडेट करते हुए कंपनी ने हाल ही में TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च किया है। फिलहाल यह स्कूटर फिलीपींस में पेश किया गया है। जल्द ही इसके इंडियन मार्केट में भी आने की संभावना है।
TVS Ntorq 125 Race Edition में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 4-स्ट्रोक और 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड SOHC फ्यूल-इंजेक्टेड के साथ मिलता है। यह पावरफुल इंजन सड़क पर 9.25 hp की हाई पावर देता है। यह करीब 10.5 Nm का पीक टॉर्क देता है।

tvs ntorq 125 race edition
NTORQ 125 race edition अपने दमदार इंजन के साथ 90 KMPH की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर महज 9.1 सेकंड में 0-60 KMPH की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। TVS Ntorq 125 Race Edition को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए इसमें सिग्नेचर LED हेडलैंप और DRL दिए गए हैं।
इसमें एंब्लेम के साथ चेकर्ड फ्लैग ग्राफिक्स दिए गए हैं। जो युवाओं को आकर्षित करेंगे। वहीं, इसमें TVS SmartXonnect है। जिससे राइडर स्कूटर से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है। इसमें तीन कलर ऑप्शन matte black, metallic black और metallic red मिलते हैं।
इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने NTORQ 125 race edition की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें इंडियन मार्केट में TVS Ntorq 84,386 से 1.04 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: