TVS NTorq Black Edition: देश में 125cc स्कूटर सेगमेंट में अब काफी ऑप्शन आ गये हैं। डिजाइन और फीचर्स, हर वर्ग के ग्राहकों को लुभा रहे हैं। यानी यूथ के लिए अलग और फैमिली के लिए अलग मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार यूथ को टारगेट करने के लिए अब कंपनी अपने सबसे स्टाइलिश 125cc स्कूटर NTORQ 125 को ब्लैक एडिशन में लेकर आ रही है। कंपनी की तरह से इसका एक टीजर भी जारी हो चुका है। अब तक हम कारों के ब्लैक एडिशन देखते हुए आ रहे हैं लेकिन अब टू-व्हीलर्स के भी ब्लैक एडिशन देख पायेंगे।
TVS NTorq Black Edition में क्या होगा खास?
डिजाइन के मामले में स्कूटर कोई बदलाव नहीं होंगे। लेकिन पूरी तरह ब्लैक होगा । स्कूटर के कुछ हिस्सों में डार्क ग्रे कलर एयर रेड इंसर्ट आप देख पायेंगे। इसके व्हील्स भी ब्लैक कलर में होंगे। इस तरह के एडिशन सिर्फ यूथ को लुभाने के लिए उतारे जाते हैं। सोर्स के मुताबिक इस नए स्कूटर को इस महीने के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TVS के कुछ शो-रूम पर इस नए स्कूटर की बुकिंग्स शुरू हो गई है। लेकिन कंपनी की तरह से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
ऑल ब्लैक एडिशन
सोर्स के मुताबिक नए NTORQ 125 में कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे जो पहले से अपडेट होंगे। इसमें एक नया LCD डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा और यह हाइब्रिड SmartXonnect फीचर से लैस होगा। इसमें नेविगेशन की सुविधा मिल सकती मिल सकती है। आप अपने फोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं ब्लैक एडिशन में 60 से ज्यादा फीचर्स मिले की उम्मीद है। NTORQ 125 अपने सेगमेंट का यह सबसे स्पोर्टी स्कूटर भी है जोकि यूथ को खूब पसंद आ रहा है।
इंजन और पावर
TVS NTorq में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.25bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्च। इसमें CVTगियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। 0-60 kmph की स्पीड से यह स्कूटर सिर्फ 9.1 सेकंड में पकड़ लेता है। लेकिन नए ब्लैक एडिशन में भी यही इंजन मिलेगा।
यह इंजन जाँचा-परखा है। यह हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। माइलेज की बात करें एक लीटर पेट्रोल में यह स्कूटर 55-58kmpl की माइलेज ऑफर करता है। इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं जो रोड पर बेहतर ग्रिप करेंगे। नये मॉडल में भी यही टायर्स मिल सकते हैं।
Honda Dio से होगा मुकाबला
TVS NTorq का सीधा मुकाबला Honda Dio 125 से होगा। यह एक स्पोर्टी स्कूटर है जोकि यूथ को टारगेट करता है। इसमें 125cc का इंजन दिया है जो 8.19 bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें CVT गियरबॉक्स दिया है। Dio 125 स्कूटर पर कंपनी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी ऑफर कर रही है। इस स्कूटर की कीमत 83,400 रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर में 171mm ग्राउंड क्लीयरेंस और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं।
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह आपका स्कूटर भी स्टार्ट होने में करता है दिक्कत तो आप कर रहे हैं ये गलतियां
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines