TVS Jupiter EMI Offer: अगर आप TVS मोटर का नया Jupiter 110 स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं और वो EMI पर तो आपके लिए यह खबर काम की साबित होने वाली है। अभी हाल ही में TVS ने एक दम नए अवतार में जुपिटर को पेश किया जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद भी किया है। यह अपने पिछले वर्जन की तुलना में काफी एडवांस्ड भी हो गया है।
कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। अब अगर आप कैश में इस स्कूटर को खरीदने में सक्षम नहीं है तो फिकर करने की जरूरत नहीं है…क्योंकि कंपनी ने इस पर EMI के कई अच्छे और किफायती ऑप्शन पेश किये हैं। आप सिर्फ 1000 रुपये महीने की EMI पर इस स्कूटर को घर ला सकते हैं… आइये जानते हैं EMI की जानकारी…
EMI कैलकुलेशन
TVS Jupiter की कीमत 73,700 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। TVS की वेबसाइट के मुताबिक अगर आप 31,500 रुपये का लोन लेते हैं 3 साल के लिए तो इस पर 9% का रेट ऑफ़ इंटरेस्ट लगेगा और आपकी EMI बनेगी 1002 रुपये। आप अपनी जरूरत के हिसाब से लोन कम या ज्यादा भी कर सकते हैं और इसी आधार पर EMI भी बनेगी। इस ऑफर की अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी TVS डीलर से संपर्क करें। आइये जानते हैं स्कूटर के फीचर्स और इंजन के बारे में…
इंजन और पावर
TVS Jupiter में नया 113cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 5.9kW की पावर और 9.2-9.8 तक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 82 kmph है। कंपनी के मुताबिक यह नया इंजन है जो बढ़िया माइलेज के साथ दमदार परफॉरमेंस ऑफ़र करता है।
सीट के नीचे 2 हेलमेट रखने की जगह
नए जुपिटर में स्पेस काफी अच्छा दिया गया है। इसकी सीट के नीचे 33 लीटर का स्पेस दिया है जहां आप 2 हेलमेट या काफी सामान रख सकते हैं। मार्केट अगर जाना हो और सामान थोड़ा ज्यादा हो गया हो तो ये स्कूटर निराश होने का मौका तो बिलकुल नहीं देगा। इसके फ्रंट में एक छोटा स्टोरेज दिया है जहां आप स्कूटर की key, पानी की छोटी बोतल रख सकते हैं।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस स्कूटर में 12 इंच के टायर्स लगे हैं। इसके अलावा स्कूटर में हेजर्ड स्विच दिया है जो काफी उपयोगी होगा। इसे फ्रंट में LED हेडलाइट मिलती है, साथ फ्रंट में Infinity LED लैंप दिया है इसमें टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं। सेफ्टी के लिए ये काफी अच्छा है। रियर में भी स्लीक LED टेललाइट के साथ टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं।
डायमेंशन
लम्बाई: 1848mm
चौड़ाई: 665mm
हाईट: 1158mm
व्हीलबेस: 1275mm
कर्ब वेट: 105kg
Honda Activa से सीधा मुकाबला
नए जुपिटर का सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा से है। होंडा Activa में 109.51cc का फोर स्ट्रोक Si इंजन मिलता है। जिससे स्कूटर को 5.77kw की पावर और 8.90 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यहां नए जुपिटर का इंजन न सिर्फ एडवांस्ड है बल्कि पावरफुल भी है। Honda Activa110 की लंबाई 1833mm, चौड़ाई 697mm, ऊंचाई 1156mm और व्हीलबेस 1260mm एमएम रखा गया है। स्कूटर की ग्राउंड क्लियरेंस 162mm है। इसका वजन 106 किलोग्राम है। Activa 6G की कीमत 76684 रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines