TVS Motor’s Best-selling scooter: भारत में स्कूटर हमेशा से ही लोगों का फेवरेट रहा है। स्कूटर आपको इजी राइड का अनुभव देता है। सामान रखने की जगह काफी मिल जाती है। दो हेलमेट तक आप सीट के नीचे रख सकते हैं। देश में स्कूटर सेगमेंट काफी बड़ा हो गया है। हर कंपनी के पास उसका एक बेस्ट सेलिंग मॉडल जरूर होता है। लेकिन यहां हम जिस मॉडल के बारे में बात कर रहे हैं उसकी बिक्री अचानक से बढ़ी है। हम बात का रहे हैं TVS Jupiter के बारे में…
इस स्कूटर ने होंडा एक्टिवा को अब कड़ी टक्कर दे डाली है। आइये थोड़ा विस्तार से जानते हैं इस खबर को…
TVS Jupiter की बिक्री में पंख!
TVS Jupiter की पिछले महीने 97, 606 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 75,838 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार कंपनी ने 21, 768 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं और इसका मार्केट शेयर 31.56 % का रहा है। TVS iQube कंपनी का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है, इस बार इसकी बिक्री में 60% की YOY ग्रोथ देखने को मिली है वहीं। इसका मार्किट शेयर भी 11.45% रहा है पिछले महीने कंपनी ने इस स्कूटर की 27,642 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 17,230 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।
नए जुपिटर ने पकड़ी रफ़्तार
TVS ने पिछले साल अगस्त में नए जुपिटर को लॉन्च किया था, जिसके बाद से इसकी बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। जुपिटर 125 भी बजार में उपलब्ध है। लेकिन ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है इसका 110cc इंजन वाला मॉडल। आइये जानते हैं इसकी कीमत, इंजन और स्पेस के बारे में….
TVS Jupiter में 113cc का फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 5.9kW की पावर और 9.2-9.8 तक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 82kmph कंपनी के मुताबिक यह नया इंजन है जो बढ़िया माइलेज के साथ दमदार परफॉरमेंस ऑफ़र करता है। जुपिटर 110cc की कीमत 77,291 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार 15 जुलाई को होगी लॉन्च, 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
28 mins agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
4 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
6 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
3 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines