बाइक लवर्स के लिए टीवीएस ने 2025 TVS Apache RR 310 को बाजार में उतारा दिया है। कंपनी ने इस फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक में कई नए फीचर्स को शामिल किया है। इस बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए नई लैंग्वेज, 8-स्पोक एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसे नए ब्लू कलर स्कीम के साथ अपडेट किया गया है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि नई Apache RR 310 कीमत और इसमें क्या खास है।
कितनी है कीमत ?
नए बदलावों के साथ नई Apache RR 310 की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत अब 2,77,999 रुपये से शुरू होकर 2,99,999 रुपये तक हो गई है। आपको बता दें कि इसका नया बेस मॉडल पिछले साल के मॉडल से 4,999 रुपये महंगा हुआ है।
इंजन और पावर
नई अपाचे RR 310 में अपडेटेड 312cc सिंगल-सिलेंडर (OBD-2B कंप्लायंट) इंजन दिया है। यह इंजन 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक में अब 8-स्पोक 17 इंच एलॉय व्हील्स और एक नई सेपांग ब्लू कलर स्कीम भी है, जो इस बाइक को रेस बाइक से प्रेरित है। बाइक में कॉर्नरिंग इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिलते हैं।
डिजाइन में नहीं हुआ बदलाव
नई Apache RR 310 के डिजाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही हेडलैंप LED टेल लाइट देखने को मिलती है। इस बाइक में अभी भी विंगलेट्स और स्प्लिट-सीट सेटअप दिया गया है।
इस बाइक में राइड मोड्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक है। फ्रंट में300mm डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: FasTag युग का अंत, हटेंगे टोल बैरियर, 1 मई से नया टोल सिस्टम होगा लागू? जानें क्या
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines