हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आ गया TVS का नया Jupiter 125, सुजुकी एक्सेस को देगा कड़ी टक्कर

TVS ने नए Jupiter 125 को नई पेंट स्कीम के साथ उतारा है। जिसमें Ivory Silver और Ivory Brown कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें थ्री डी एंबलम और बॉडी कलर्ड ग्रैब रेल देखने को मिलती है। इस स्कूटर में और क्या खास है ? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

टीवीएस मोटर्स ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर Jupiter 125 का नए अंदाज में पेश किया है। यह कंपनी का सबसे कामयाब स्कूटर है। यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ अपडेट्स किये हैं। TVS ने नए Jupiter 125 को नई पेंट स्कीम के साथ उतारा है। जिसमें Ivory Silver और Ivory Brown कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें थ्री डी एंबलम और बॉडी कलर्ड ग्रैब रेल देखने को मिलती है। ये सभी फीचर्स इस स्कूटर को पहले की तुलना में ज्यादा फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं, नए Jupiter 125 की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में …

इंजन और पावर

नए Jupiter 125 के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इस स्कूटर में वही 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन हर तरह के मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। इंजन दमदार होने के साथ भरोसेमंद भी है। इस इंजन में इसमें CVT गियरबॉक्स दिया गया है। रोजाना ऑफिस जाने के लिए  नया Jupiter 125  एक  बढ़िया स्कूटर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

Jupiter 125 के नए वेरिएंट में LED हेडलाइट, LCD डिस्प्ले, वॉयस कमांड, व्हीकल ट्रैकिंग और टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। सामान रखने के लिए इसमें ग्लोव बॉक्स मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्‍क ब्रेक दिया है। इसमें 33 लीटर बूट स्पेस दिया है, जहां आप दो हेलमेट रख सकते हैं। इसमें फॉलो मी हेडलैंप, साइड स्टैंड इंडीकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसे अच्छे फीचर्स मिलते हैं। नए Jupiter 125 की एक्‍स शोरूम कीमत 88,942 रुपये है।

Suzuki Access 125 से होगा मुकाबला

विज्ञापन

नए Jupiter 125 का सीधा मुकाबका Suzuki Access 125 से होगा। इस स्कूटर में125 cc का इंजन मिलता है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी मदद से बेहतर पावर और माइलेज मिलती है। Access 125 की एक्स-शो रूम कीमत 86,000 से शुरू होती है। यह एक सिंपल डिजाइन वाला स्कूटर है और इसमें लगा इंजन, सबसे भरोसेमंद है।

यह भी पढ़ें: New Altroz CNG: कितनी दमदार है टाटा की नई अल्ट्रोज CNG? खरीदने से पहले करें चेक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola