TVS Jupiter Stardust Black Edition: भारत की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी TVS मोटर्स ने अपने पॉपुलर स्कूटर जुपिटर का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल का नाम रखा गया है Jupiter Stardust Black Edition. कंपनी ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. यह वेरिएंट जुपिटर SXC डिस्क ट्रिम पर बेस्ड है और उससे केवल 1,000 रुपये महंगा है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 93,031 की तय की गई है.
डिजाइन में मिला नया ट्विस्ट
इस स्पेशल एडिशन को और प्रीमियम बनाने के लिए डिजाइन में खास बदलाव किए गए हैं. इसमें ब्लैक कलर थीम के साथ स्पार्कलिंग स्पेकल्ड पैनल दिया गया है. स्कूटर के साइड पैनल पर ब्रॉन्ज कलर का Jupiter लोगो और Most Awarded Scooter of India का बैज भी जोड़ा गया है. इन कॉस्मेटिक अपडेट्स की वजह से यह एडिशन रेगुलर मॉडल से अलग और ज्यादा आकर्षक दिखता है.
फीचर्स- टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों
नए एडिशन में कंपनी ने अपने लेटेस्ट SmartXonnect सिस्टम को शामिल किया है. इसके जरिए वॉयस असिस्ट, नेविगेशन, कॉल व एसएमएस अलर्ट, एवरेज फ्यूल इकॉनमी और फाइंड माय व्हील जैसे स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. कम्फर्ट के लिए इसमें क्लास की सबसे लंबी सीट दी गई है. साथ ही फ्रंट फ्यूल फिलर कैप और बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें दो हेलमेट आसानी से आ जाते हैं. स्कूटर का 1,275 मिमी व्हीलबेस और 163 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस इसे रोज़ाना की ड्राइविंग के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाता है.
दमदार इंजन और भरोसेमंद सस्पेंशन
इस एडिशन में 113.3cc का इंजन दिया गया है जो 5.9 kW पावर और 9.8 Nm टॉर्क पैदा करता है. इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट पर टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक और रियर पर ट्विन-ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट में 220 मिमी डिस्क और रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिया गया है. 12-इंच के ट्यूबलेस टायर इसके राइडिंग कम्फर्ट और सेफ्टी को और बढ़ाते हैं.
स्टाइल और टेक्नोलॉजी का कॉम्बो
TVS Jupiter Stardust Black Edition उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड स्कूटर चाहते हैं. प्रैक्टिकल डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह नया एडिशन जुपिटर को और भी आकर्षक बनाता है.
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines