हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अरे यह क्या हुआ? TVS Apache या iQube नहीं, कंपनी के इस टू व्हीलर की मार्केट में हाई डिमांड

विज्ञापन
TVS Jupiter

TVS Scooter: सस्ते और हाई माइलेज स्कूटर के लिए इंडियन टू व्हीलर मार्केट में लोग TVS ब्रांड पर काफी भरोसा करते हैं। इन बीच कंपनी के कुछ ऐसे मॉडल होते हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर इस बार TVS टू व्हीलर सेल्स के फरवरी 2023 के आंकड़े देखकर नजर आ रही है।

कंपनी के धांसू स्कूटर TVS Jupiter की अधिक खरीद 

कंपनी ने हाल ही में अपने टू व्हीलर सेगमेट में सेल्स के आंकड़े शेयर किए हैं। उसे देखने से यह पता चलता है कि लोग TVS की स्पोर्टी बाइक Apache या स्मार्ट स्कूटर iQube की जगह कंपनी के धांसू स्कूटर TVS Jupiter को अधिक खरीद रहे हैं।

और पढ़िए – आखिरी कुछ दिन शेष, Maruti की इस कार पर मिल रहा 52,000 रुपये का डिस्काउंट, कहीं देर न हो जाए

TVS Jupiter

और पढ़िए – 1 अप्रैल से महंगी होंगी Maruti की कारें, जानें क्या है वजह और कितनी बढ़ेगी कीमत

TVS Jupiter शुरूआती कीमत 71,390 हजार रुपये में मिल रहा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2023 में TVS Jupiter की कुल 53,891 यूनिट बिकी। इसी अवधि में XL मोपेड की 35,346 यूनिट apache की 34,935 और iQube की कुल 15,522 यूनिट की बिक्री हुई। TVS Jupiter शुरूआती कीमत 71,390 हजार रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।

स्कूटर में 6 लीटर का फ्यूल टैंक और 50 kmpl की माइलेज 

TVS Jupiter 6 वेरिएंट और 15 कलर ऑप्शन में बाजार में मिल रहा है। इस पावरफुल स्कूटर में 109.7 cc का bs6 इंजन है। जो 7.88 PS की पावर और 8.8 Nm का दमदार टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं। इसमें 6 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह 50 kmpl की माइलेज देता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें