TVS Jupiter EV: टीवीएस मोटर ने हाल ही में नया जुपिटर (Jupiter) बाजार में लॉन्च किया है जोकि अब एक दम नए डिजाइन और फीचर्स के साथ है। नया जुपिटर अब पहले से एडवांस्ड हो चुका है। लेकिन अव टीवीएस जुपिटर का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने जा रही है। वहीं होंडा भी अपने एक्टिवा को इलेक्ट्रिक वर्जंन लेकर आ रही है। Jupiter EV को अगले साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। यह एक्सपो दिल्ली में 17-22 जनवरी के आयोजित होगा। आइये जानते हैं इस नए स्कूटर में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा।
Jupiter EV: कब होगा लॉन्च?
अगले महीने TVS Motor अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जुपिटर से पर्दा उठाएगी, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा मार्च 2025 में होगा। इस नए स्कूटर के डिजाइन में थोड़ा नयापन देखने को मिल सकता है। फिलहाल इस स्कूटर की कीमत से लेकर इसकी बैटरी और रेंज तक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन माना जा रहा है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और रेंज कंपनी के मौजूदा iqube इलेक्ट्रिक स्कूटर के आसपास हो सकती है। टीवीएस इस नए स्कूटर को डेली यूज़ के हिसाब से तैयार करेगी।
TVS XL का इलेक्ट्रिक अवतार
इसके अलावा टीवीएस XL का इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपना अगला इलेक्ट्रिक प्रॉड्क्ट बेहद किफ़ायती रखेगा कंपनी ने इसके लिए दो नाम ट्रेडमार्क किए हैं, जिसमें XL EV और E-XL शामिल है। कंपनी इस नए प्रॉड्क्ट को आगामी 2025 भारत एक्सपो में पेश किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है, ताकि जिसके बाद नए साल की पहली तिमाही मार्च 2025 तक इसका आधिकारिक लॉन्च किया जा सके।
Honda भी लाएगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूदा एक्टिवा पर बेस्ड होगा। इस स्कूटर के जरिये कंपनी मास सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी। नये इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश करने के बाद मिड में इसे लॉन्च कर सकती है। यह एक प्रैक्टिकल स्कूटर के रूप में आएगा।
होंडा ने कर्नाटक और गुजरात में Activa EV के प्रोडक्शन के लिए अलग सेटअप लगाए हैं। होंडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकता है। इसे अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। Honda Activa EV में कंपनी दो बैटरी पैक के साथ आएगा और सिंगल चार्ज पर 100 से 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
यह भी पढ़ें: 156km की रेंज, 69900 रुपये कीमत, Bhai Dooj पर बहन को गिफ्ट करें सबसे ज्यादा चलने वाले ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
14 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
17 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
18 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines