TVS Jupiter CNG: हाल ही में बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक Freedom 125 को भारत में लॉन्च किया। इस बाइक के बारे में लोग बात कर ही रहे हैं कि अब खबर आ रही है कि TVS की भी इस सेगमेंट में Jupiter CNG के एंट्री हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TVS अपना पहला CNG स्कूटर Jupiter के रूप में लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल नए स्कूटर की टेस्टिंग हो रही है। आपको बता दें कि TVS Jupiter CNG दुनिया का पहला CNG स्कूटर होगा। आइये जानते हैं इस स्कूटर से जुड़ी कुछ जरूरी बाते…
दुनिया का पहला CNG स्कूटर
सोर्स के मुताबिक TVS ने अपने CNG स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जिसका कोड नेम ‘U740’ होगा। इसमें आपको CNG के दो टैंक मिल सकते हैं. लेकिन ये कहां लगाये जायेंगे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि फ्रंट ग्लोव-बॉक्स में इन्हें फिट किया जा सकता है। यह स्कूटर 125cc में होगा।
Bio- Fuel ऑप्शन
बजाज की फ्रीडम बाइक की ही तरह TVS Jupiter CNG में भी पेट्रोल और CNG का का ऑप्शन मिलेगा। इसमें भी फ्रीडम 125 CNG बाइक की तरह पेट्रोल से CNG पर स्विच करने की सुविधा मिलगी। माना जा रहा है कि फ्यूल और CNG के साथ मिलकर इसकी कुल रेंज कफी अच्छी साबित हो सकती है।
कब हॉग लॉन्च ?
टीवीएस ज्यूपिटर सीएनजी स्कूटर को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई ठोस जानकारी नही है।लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में इस नए स्कूटर को लॉन्च कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे लॉन्च करने में देरी नही करेगी, फिलहाल इस स्कूटर की कड़ी टेस्टिंग चल रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूटर के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी का टारगेट हर महीने 1000 CNG स्कूटर बेचने का रहेगा।
दुनिया की पहली CNG बाइक
बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक Freedom 125 को लाकर एक नया सेगमेंट बना दिया है, जहां सबके लिए मौका है अपने आप को साबित करने का। बजाज Freedom 125 CNG की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक और 2 किलो का CNG सिलेंडर मिलता है।
कंपनी का दावा है कि 2 लीटर फ्यूल में ये बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। जबकि 2 किलो CNG पर 200 किलोमीटर चलेगी। फ्यूल+ CNG पर कुल रेंज 330किलोमीटर तक की है।नई फ्रीडम CNG बाइक में 125cc का इंजन दिया है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: बजाज की नई CNG बाइक खरीदने से पहले जान लें इसकी 5 बड़ी कमियां
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines