TVS Jupiter CNG: ऑटो एक्सपो 2025 में TVS ने दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर अनवील कर दिया है। ग़ौरतलब है कि बजाज सीएनजी बाइक आने के बाद से ग्राहकों को सीएनजी स्कूटर का इंतज़ार बना हुआ था। लेकिन TVS ने ग्राहकों को खुश कर दिया। कंपनी ने जुपिटर में ही CNG किट को इंस्टाल की है। इसमें 1.4 किग्रा का सीएनजी फ़्यूल-टैंक उपलब्ध कराया गया है। इस फ़्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। आइये जानते हैं इस नए CNG स्कूटर के बारे में…
कितनी होगी माइलेज?
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने टैंक को प्लास्टिक पैनल से कवर किया है। वहीं, प्रेशर गेज दिखाने के लिए एक आईलेट है और इसके चारों तरफ एक फिलर नोजल मौजूद है। TVS के मुताबिक
जुपिटर CNG स्कूटर 1 किग्रा सीएनजी में करीब 84 किमी की माइलेज ऑफर कर सकता है। इसके साथ ही स्कूटर को पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि सिर्फ पेट्रोल पर चलने वाले स्कूटर की औसत माइलेकज 40-45 kmpl होती है।
इसके अलावा इस नए CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ़्यूल-टैंक भी दिया गया है, जिसका नोजल फ्रंट एप्रन में दिया गया है। जुपिटर सीएनजी को 124.8cc के सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस रखा गया है। यह इंजन 7.1bhp का पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। CNG स्कूटर की टॉप-स्पीड 80 kmph होगी।
कब होगा लॉन्च ?
कंपनी के मुताबिक इस नए CNG स्कूटर का डिज़ाइन, व्हील्स साइज़ और फ़ीचर्स ठीक वैसे ही होंगे कैसे इसके पेट्रोल मॉडल में हैं। जुपिटर 125 CNG वर्जन अभी कॉन्सेप्ट स्टेज में है। ऐसे में कंपनी की तरफ से इस बात कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस सीएनजी स्कूटर को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा।
टीवीएस ने इस स्कूटर में अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटरनल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक, ज्यादा लेग स्पेस, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Suzuki ने पहला इलेक्ट्रिकल स्कूटर किया लॉन्च, फुल चार्ज में दौड़ेगा 95km, लेकिन टॉप स्पीड महज इतनी
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 hr agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
4 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
23 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines