TVS Jupiter CNG: बजाज ऑटो के बाद अब TVS मोटर की तरफ से CNG स्कूटर लॉन्च होने जा रहा है। इस साल ऑटो एक्सपो में TVS ने अपना पहला CNG स्कूटर Jupiter125 को पेश किया। उस समय यह स्कूटर ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा था। कंपनी ने जुपिटर में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक फिट कराया गया है। इस फ़्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। ऑटो एक्सपो के बाद से ही इस स्कूटर के लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि नए CNG स्कूटर को इस साल मई-जून में लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन अब पता चला है कि इसी महीने इसे लांच किया जा सकता है।
कीमत और माइलेज
TVS के नए CNG स्कूटर संभावित कीमत एक लाख रुपये तक हो सकती है। कंपनी के मुताबिक यह बेहद सेफ और CNG स्कूटर है। TVS के मुताबिक जुपिटर CNG स्कूटर 1 किलो सीएनजी में करीब 84 किलोमीटर की माइलेज दे सकता है। वहीं पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि सिर्फ पेट्रोल पर चलने वाले स्कूटर की औसत माइलेकज 40-45 kmpl होती है।
इस CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ़्यूल-टैंक भी दिया गया है, जिसका नोजल फ्रंट एप्रन में दिया गया है। जुपिटर सीएनजी को 125cc के सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस रखा गया है। यह इंजन 7.1bhp का पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। CNG स्कूटर की टॉप-स्पीड 80 kmph होगी।
नए Jupiter CNG स्कूटर के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यह साइज़ और अन्य फीचर्स के मामले में मौजूदा पेट्रोल स्कूटर के जैसा ही होगा। भारत में इस समय इस स्कूटर के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी शामिल किये जाएंगे। इसमें एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक, , ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Ciaz Discontinued: अगले महीने से खरीद नहीं पाएंगे मारुति की ये कार! जानें कारण
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
14 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
18 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
20 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines