TVS Jupiter CNG स्कूटर को पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था। उसके बाद से ही इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। यह कंपनी का पहला CNG स्कूटर होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बजाज ऑटो की तरफ से देश की पहली CNG बाइक लॉन्च की जा चुकी है। Jupiter CNG में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक फिट कराया गया है। इस फ़्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। अगर आप भी कर रहे हैं इस स्कूटर का इंतजार तो आइये जानते हैं क्या कुछ खास इसमें आपको मिलेगा।
इंजन और माइलेज
TVS Jupiter CNG में 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा यह इंजन 7.1bhp का पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सीट के नीचे 1.4 किलोग्राम का CNG टैंक है जबकि फ्लोरबोर्ड पर 2 लीटर का पेट्रोल टैंक भी लगा है। TVS का दावा है कि 1 किलोग्राम CNG में यह स्कूटर 84 किलोमीटर का माइलेज देगा और इसकी कुल रेंज (CNG + पेट्रोल) 226 किलोमीटर तक जाएगी। जबकि सिर्फ पेट्रोल पर चलने वाले स्कूटर की औसत माइलेकज 40-45 kmpl होती है। CNG स्कूटर की टॉप-स्पीड 80 kmph होगी। सीएनजी से पेट्रोल मोड बदलने के लिए एक बटन दिया गया है।
कितनी होगी कीमत
TVS Jupiter CNG की अनुमानित कीमत 95,000-1,00,000 रुपये तक जा सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। TVS के मुताबिक यह बेहद सेफ और CNG स्कूटर है। नए Jupiter CNG स्कूटर के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यह साइज़ और अन्य फीचर्स के मामले में मौजूदा पेट्रोल स्कूटर के जैसा ही होगा।
भारत में इस समय इस स्कूटर के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी शामिल किये जाएंगे। इसमें एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर , बॉडी बैलेंस तकनीक, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को इस साल मई-जून में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Hyundai की सबसे सस्ती CNG SUV भारत में हुई लॉन्च, अब मिलेंगे ये खास फीचर्स
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines