TVS Jupiter CNG Launch Update: बजाज ऑटो की पहली CNG बाइक के बाद TVS Motor अपना पहला CNG स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया का पहला CNG-पावर्ड स्कूटर, Jupiter 125 CNG को दिखाया था, और तभी से इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल दिखाया था, इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स और माइलेज तक के बारे में जानकारी मिली थी। कंपनी को उम्मीद है ये स्कूटर ग्राहकों को खूब पसंद आने वाला है। अगर आप भी इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।
फेस्टिव सीजन में होगा लॉन्च!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TVS अपने नये Jupiter CNG स्कूटर को इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन मौजूदा Jupiter 125cc पेट्रोल जैसा ही होगा, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लुक्स में थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है, ताकि यह पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग नजर आये।
संभावित कीमत
TVS की तरफ से नए सीएनजी की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इसे 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी शुरू में 1000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रख सकती है। जो लोग स्कूटर से ज्यादा माइलेज की चाहत रखते हैं ऐसे ग्राहकों को कंपनी टारगेट करेगी। यह स्कूटर डेली उसे को इस स्कूटर को खास डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।
इंजन और फीचर्स
नए Jupiter 125 CNG में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 7.1bhp की पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph तक जा सकती है। इसमें सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, बॉडी बैलेंस तकनीक, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसी खूबियां मिलेंगी।
यह स्कूटर 1 किलो CNG पर 84 किलोमीटर का माइलेज दे सकता है। वहीं पेट्रोल + सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस स्कूटर में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक लगा है। फ्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। इस दिवाली आप नए Jupiter 125 CNG की राइड कर सकेंगे!
यह भी पढ़ें: रेल से कारें भेजकर मारुति सुजुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड, भेजी 5.18 लाख गाड़ियों
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines