हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jupiter Celebratory Edition: भारत में इस स्कूटर ने मचा दिया बवाल, अब नया एडिशन उड़ाएगा गर्दा

विज्ञापन
TVS Jupiter Classic Celebratory Edition

Jupiter Celebratory Edition: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर जुपिटर का नया क्लासिक सेलिब्रेटी एडिशन लॉन्च (TVS Jupiter Celebratory Edition) किया है। इस स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने की खास वजह यह है कि कंपनी ने इस स्कूटर के 50 लाख यूनिट्स बेचे हैं।

कंपनी ने त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने नए क्लासिक सेलिब्रेटी एडिशन को दो रंगों- रीगल पर्पल और मिस्टिक ग्रे में पेश किया है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 85,866 रुपये है। यह स्कूटर जुपिटर के ZX SmartXonnect मॉडल से 2,200 रुपये महंगा है।

अभी पढ़ें – Maruti Suzuki Grand Vitara: होश उड़ाने आ रही है मारुति की ये सबसे प्रीमियम कार, कम बजट में दूसरी SUVs के लिए बनेगी मुसीबत

विज्ञापन

जुपिटर के सभी वेरिएंट की कीमतें

Jupiter SMW : 69,571 रुपये

Jupiter Base : 72,571 रुपये

विज्ञापन

Jupiter ZX : 76,846 रुपये

Jupiter ZX Disc : 80,446 रुपये

विज्ञापन

Jupiter ZX SmartXonnect : 83,646 रुपये

Jupiter Classic : 85,866 रुपये

विज्ञापन

क्या है TVS Jupiter Classic Celebratory Edition में खास?

नए जुपिटर क्लासिक स्कूटर को ब्लैक थीम  (Black Theme) के साथ मिरर हाइलाइट्स (Mirror Highlights), फेंडर्स (Fenders), गार्निश (Garnish), टिंटेड वाइजर(Tinted visor) और 3डी ब्लैक प्रीमियम(3D black premium logo) लोगो कंपनी द्वारा ऑफर किया जाता है।

ये बदलाव इस स्कूटर को इसके रेगुलर मॉडल्स से अलग बनाते हैं। इस स्कूटर के अन्य फीचर्स की बात करें तो हैंडलबार्स( handlebars), डायमंड कट अलॉय व्हील्स (Diamond cut alloy wheels) और रिच डार्क ब्राउन इनर पैनल्स (Rich dark brown inner panels) का भी इस्तेमाल इस स्कूटर में किया गया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Tata Punch Camo Edition: बाजार में गर्दा उड़ाने को तैयार टाटा पंच का ये शानदार एडिशन, आज होगा लॉन्च

अपडेट की गई विशेषताएं

इस स्कूटर के बैकरेस्ट और सीटों पर प्रीमियम लेदर का इस्तेमाल किया गया है। नया जुपिटर क्लासिक स्कूटर दो रंगों में आता है। साथ ही इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक, इंजन किल स्विच, ऑल इन वन लॉक, यूएसबी चार्जर और पिलर बैकरेस्ट दिया गया है।

विज्ञापन

(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola