TVS Jupiter Best Selling: कुछ साल पहले तक स्कूटर सिर्फ फैमिली क्लास की पसंद हुआ करते थे, लेकिन अब स्कूटर यूथ को भी खूब पसंद आ रहे हैं। टू-व्हीलर कंपनियां डिजाइन से लेकर फीचर्स पर भी फोकस करने में लगी हैं। यही वजह है कि हर महीने स्कूटरों की बिक्री बढ़ रही है। TVS Motor का Jupiter भारत में काफी पसंद किया जाता है। यह कंपनी के लिए Lucky स्कूटर साबित हुआ है। होंडा एक्टिवा के बाद यह देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भी है।
TVS का बेस्ट सेलिंग स्कूटर
TVS Jupiter की पिछले महीने 75,838 यूनिट्स बिकी, जबकि इस साल अप्रैल में इस स्कूटर की 77,086 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं पिछले साल मई महीने में Jupiter की 57,698 यूनिट्स की बिक्री हुई। Jupiter 110cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। आइये जानते हैं Jupiter के फीचर्स और इंजन के बारे में।
TVS Jupiter 125: इंजन और फीचर्स
125cc स्कूटर सेगमेंट का यह सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिलता है, जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस स्कूटर की कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है।
TVS Jupiter 110: इंजन और फीचर्स
110cc स्कूटर सेगमेंट में Jupiter खूब बिकता है। इसमें 109cc का इंजन दिया है जो 5.8 kW की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। स्पेस के मामले में यह अच्छा स्कूटर है, लेकिन इसकी सीट के नीचे सिर्फ एक हेलमेट रखने की ही जगह है। Jupiter 110 की कीमत 75,528 रुपये से शुरू होती है। इसका सीधा मुकाबला Honda Activa से है।
यह भी पढ़ें: Vehicle Battery Life बढ़ानी है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, पूरे 4 चार साल बिना रुके चलेगी
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 mins agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
21 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
22 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines