Honda Activa 125 की कीमत कम, TVS Jupiter देता है 50 kmpl की माइलेज, आपके लिए कौन सा बेहतर, जानें कंपैरिजन

TVS Jupiter 125 price, Honda Activa 125 H-Smart mileage, auto news, scooters under 1 lakhs, petrol scooters

फाइल फोटो

विज्ञापन

Honda Activa 125 H-Smart VS TVS Jupiter 125 : टू व्हीलर अब लगभग हर घर की जरूरत बन चुके हैं। दोपहिया वाहन में 125 सीसी इंजन वाले धाकड़ स्कूटरों की काफी डिमांड रहती है। आइए आपको आज इस सेगमेंट में TVS Jupiter 125 और Honda Activa 125 H-Smart दो अलग-अलग कंपनियों के स्कूटरों की कीमत, माइलेज और फीचर्स का डिटेल कंपैरिजन बताते हैं।

TVS में 33 लीटर का अंडरसीट स्पेस

इस शानदार स्कूटर में 33 लीटर का अंडरसीट स्पेस मिलता है। TVS Jupiter 125 में अट्रैक्टिव 12 इंच के व्हील दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए दमदार स्कूटर में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। स्कूटर की 765 mm की सीट हाइट है और इसमें 5.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

Advertisment
TVS Jupiter 125 price, Honda Activa 125 H-Smart mileage, auto news, scooters under 1 lakhs, petrol scooters

फाइल फोटो

स्कूटर में 50 kmpl की हाई माइलेज मिलती है

TVS Jupiter 125 में पावरफुल 124.8 cc का इंजन मिलता है। इस स्कूटर में 50 kmpl की हाई माइलेज है। इतना ही नहीं यह स्कूटर महज 108 kg का है। यह धाकड़ स्कूटर 8.04 bhp की पावर देता है। इसमें 3 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं।

विज्ञापन

स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक

स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। TVS Jupiter 125 के दोनों पहियों में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। टीवीएस जुपिटर 125 शुरुआती कीमत 98,826 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 1,04,513 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह दमदार स्कूटर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Honda का पावरफुल इंजन 8.3 hp की पावर देता है

Honda Activa 125 H-Smart वेरिएंट 88,903 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में मिलता है। वहीं, Honda Activa 125 का ड्रम वेरिएंट शुरुआती कीमत 78,920 एक्स शोरुम में आता है। पावरफुल इंजन 8.3 hp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें LED हेडलाइट और DRL दिए गए हैं।

विज्ञापन
TVS Jupiter 125 price, Honda Activa 125 H-Smart mileage, auto news, scooters under 1 lakhs, petrol scooters

फाइल फोटो

5 कलर और 109 किलोग्राम का वजन

स्कूटर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। Honda Activa 125 H-Smart में 5 कलर आते हैं। इसमें 6250 का rpm मिलता है। इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसका फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है। Honda Activa 125 H-Smart में मोबाइल कनेक्टिविटी मिलती है। स्कूटर में दमदार 124 cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। स्कूटर की ग्राउंड क्लीयरेंस 162 mm है। जिससे संकरी जगहों से इसे मोड़ना व चलाना आसान है। स्कूटर का व्हील बेस 1260 mm है। इसका कुल वजन 109 kg का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ