हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

50 kmpl की माइलेज, 5 लीटर का फ्यूल टैंक, TVS के इन 2 स्पाेर्टी लुक Scooters की जानें कीमत 

TVS Ntorq 125 में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें बूट लैंप, ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और सिंगल सीट दी गई है। स्कूटर में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलती है।

विज्ञापन
TVS scooters

TVS Scooters under 1 lakhs: टीवीएस के स्कूटरों में स्पोर्टी लुक मिलता है, ये स्कूटर हाई माइलेज जनरेट करते हैं। न्यू जनरेशन के लिए इनमें ट्रेंडी कलर ऑफर किए जा रहे हैं। बाजार में कंपनी के दो धाकड़ स्कूटर हैं  TVS Jupiter 125  और TVS Ntorq 125. यह हाई एंड स्कूटर हैं, जिनमें बड़ा लेग स्पेस मिलता है। तेज रफ्तार के साथ ये स्कूटर कम्फर्ट राइड देते हैं। आइए आपको इन दोनों के शानदार फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 

Jupiter 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124.8 cc
Mileage 50 kmpl
Kerb Weight 108 kg
Seat Height 765 mm
Fuel Tank Capacity 5.1 litres
Max Power 8.04 bhp

 

TVS Jupiter 125 में 50 kmpl की माइलेज और 5 लीटर का फ्यूल टैंक

ये स्कूटर 125cc हाई पावर इंजन में मिलता है। हाई पिकअप के लिए इसमें 8.04 bhp की पावर जनरेट होती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 50 kmpl की माइलेज देती है। इस स्कूटर का वजन 108 kg है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है, इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। स्कूटर में 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है, इसमें 12 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील मिलते हैं। टीवीएस के इस स्कूटर का बेस मॉडल 83855 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसमें जबरदस्त हैंडलबार और रियर सीट पर बैक रेस्ट मिलता है। यह स्कूटर डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन

 

 

TVS Jupiter 125 में आते हैं ये फीचर्स

  • स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक आते हैं।
  • कम्फर्ट राइड के लिए सिंगल पीस सीट दी गई है।
  • TVS के इस स्कूटर की सीट हाइट 765 mm है।
  • ये स्कूटर 3 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन में आता है।
  • स्कूटर में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं।

TVS Ntorq 125 में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन

ये स्मार्ट स्कूटर 124.8 cc इंजन के साथ मिल रहा है। इसमें 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इस स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह स्कूटर सड़क पर 41 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेता है। इसमें बूट लैंप और सिंगल सीट दी गई है। इस ट्रेंडी स्कूटर का वजन 118 kg का है। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। TVS Ntorq 125 का यह मिड सेगमेंट स्कूटर शुरुआती कीमत 87135 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

विज्ञापन

TVS Ntorq 125 में जबरदस्त फीचर्स

  • इसमें बड़ी हेडलाइट और डुअल कलर ऑप्शन मिलता है।
  • अलॉय व्हील और दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
  • बोल्ड फ्रंट लुक और बड़ा लेग स्पेस मिलता है।
  • कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दोनों टायरों पर एक्ट्रा कंट्रोल देता है।
  • ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और 770 mm की सीट हाइट मिलती है।
  • सिपंल हैंडलबार और डिजाइनर टेललाइट

ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike का क्या होगा?  Hero की इस बाइक में माइलेज ज्यादा तो बजाज से कम कीमत में मिल रही TVS  

ये भी पढ़ें:  Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola