2024 TVS Jupiter भारत में लॉन्च हो गया है और इसका सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा 110 से होगा। नए जुपिटर की एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। TVS ने नए जुपिटर को पहले से बेहतर और प्रीमियम बनाया है जो साफ़ नज़र भी आता है। इतना ही नहीं बेस्ट इन क्लास और फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स से लैस है नया जुपिटर। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और नए है इस स्कूटर में….
इंजन और पावर
नए जुपिटर में नया 113cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 5.9kW की पावर और 9.2-9.8 तक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 82 kmph है। कंपनी के मुताबिक यह नया इंजन है जो बढ़िया माइलेज के साथ दमदार परफॉरमेंस ऑफ़र करता है।
अंडर सीट स्टोरेज
नए जुपिटर में सामान रखने की खूब जगह है। इसके फ्रंट में एक छोटा स्टोरेज दिया है जहां आप स्कूटर की key, पानी की छोटी बोतल रख सकते हैं। इसके अलावा सीट के नीचे 33 लीटर का स्पेस दिया है जहां आप काफी सामान रख सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर आप दो हाफ फेस हेलमेट भी आसानी से रख सकते हैं।
डायमेंशन
- लम्बाई: 1848mm
- चौड़ाई: 665mm
- हाईट: 1158mm
- व्हीलबेस: 1275mm
- कर्ब वेट: 105kg
फीचर्स
नए जुपिटर के फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस स्कूटर में 12 इंच के टायर्स लगे हैं। इसके अलावा स्कूटर में हेजर्ड स्विच दिया है जो काफी उपयोगी होगा। इसे फ्रंट में LED हेडलाइट मिलती है, साथ फ्रंट में Infinity LED लैंप दिया है इसमें टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं। सेफ्टी के लिए ये काफी अच्छा है। रियर में भी स्लीक LED टेललाइट के साथ टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Honda Activa को खतरा! 10 नई खूबियों के साथ नया TVS Jupiter आज होगा लॉन्च
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines