TVS का नया iQube ST या OLA S1 Pro, किसे लेने में आपका फायदा, यहां जानें डिटेल

TVS iQube ST में 2.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस फैमिली स्कूटर में 30 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। वहीं, OLA S1 Pro में कंपनी सिंगल चार्ज में 195 Km तक की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा करती है।

TVS iQube ST

TVS iQube ST

विज्ञापन

TVS iQube ST launch camparision with Ampere Nexus and OLA S1 Pro: बाजार में इन दिनों एक से बढ़कर एक ईवी स्कूटर आ रहे हैं। इसी कड़ी में नया स्कूटर है TVS का iQube ST. स्कूटर लवर्स इसका बाजार में पहले से मौजूद Ampere Nexus and OLA S1 Pro से कंपैरिजन कर रहे हैं। आइए आपको इन स्कूटरों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

TVS iQube Electric ST Electric Scooter

विज्ञापन

TVS iQube ST

इस स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस फैमिली स्कूटर में 30 लीटर का अंउरसीट स्टोरेज दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सड़क पर 75 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं। स्कूटर शुरुआती कीमत 84999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। TVS का नया iQube ST फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फास्ट चार्जर से यह 2 घंटे में करीब 80% तक चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। यह स्कूटर 950W चार्जर के साथ आता है। इसमें सिंपल हैंडलबार, टर्न बाय टर्न नेविगशन और चौड़ी सीट साइज मिलती है। स्कूटर में एलईडी लाइट और चौड़े टायर साइज दिए गए हैं।

विज्ञापन

Ampere Nexus

यह हाई टेक स्कूटर है, इसमें डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। यह स्टाइलिश स्कूटर सिंगल चार्ज पर लगभग 136 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट और डिस्क ब्रेक की सिक्योरिटी मिलती है। यह स्कूटर चार राइडिंग मोड ईको, सिटी, पावर और लिम्प होम के साथ ऑफर किया जा रहा है। यह डैशिंग स्कूटर 4 kWh और 5kW दो बैटरी पैक में आता है। स्कूटर शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।

Ola S1 Pro ev scooter

विज्ञापन

OLA S1 Pro

OLA S1 Pro में कंपनी सिंगल चार्ज में 195 Km तक की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा करती है। यह स्कूटर अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक के साथ आता है। स्कूटर शुरुआती कीमत 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिल रहा है। OLA का यह स्कूटर पांच कलर ऑप्शन और 120 Kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें चौड़ी सीट और आरामदायक सस्पेंशन पावर मिलते हैं। यह स्कूटर सिंपल हैंडलबार में आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ