TVS iqube ev scooter: टीवीएस मोटर्स बाइक और टू व्हीलर सेगमेंट में अलग-अलग ऑप्शन ऑफर करता है। कंपनी का एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है TVS iqube. यह स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph तक की हाई स्पीड पकड़ लेता है। इसमें सामान रखने के लिए 32 लीटर की बड़ी अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है। कंपनी का यह हाई सेल स्कूटर है, आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल 2024 में इसकी कुल करीब 17403 यूनिट की बिक्री हुई।
जबकि अप्रैल 2023 में इसकी केवल 6227 यूनिट ही बिकी थीं। फिलहाल बाजार में इसके 2 वेरिएंट आफर किए जाते हैं, यह जबरदस्त स्कूटर शुरुआती कीमत 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस स्कूटर में अट्रैक्टिव 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन
जानकारी के अनुसार इस स्मार्ट स्कूटर में 3000 W की पावर मोटर मिलती है। इसमें 7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। स्कूटर में राइडर सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में एंटी-थेफ्ट और ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है, यह 78 Kmph की टॉप स्पीड देता है।
मिलती है 4.4kW की बैटरी
TVS iqube में कंपनी 2.25 और 4.4kW की बैटरी ऑप्शन दे रही है। इसमें नेविगेशन सिस्टम और जियोफेंसिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 किलोमीटर तक चलता है। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से पांच घंटे तक चार्ज हो जाता है, इसकी सीट हाइट 770 एमएम की है, जिससे इसे कोई भी आसानी से चला सकता है। टीवीएस के स्कूटर में LED लाइट दी गई हैं, इसमें सिंपल हैंडलबार दिया गया। स्कूटर में 12 के टायर साइज हैं और इसमें अलॉय व्हील मिलते हैं। टूटी सड़कों पर स्मूथ राइड के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक सस्पेंशन पावर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines