पेट्रोल खर्च की चिंता हुई खत्म, घर ले आएं TVS का यह स्टाइलिश स्कूटर, एक बार चार्ज करने पर 100 km चलेगा

TVS iQube, tvs scooters, ev scooters, scooters under 90000

TVS iQube

विज्ञापन

EV Scooter: टू व्हीलर मार्केट में लोग ऐसे स्कूटर को पसंद करते हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, सस्ता हो और हाई माइलेज के साथ उसमें सभी स्मार्ट फीचर दिए गए हों। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर TVS कंपनी का स्कूटर है TVS iQube. यह स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर में 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस है।

TVS iQube दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध

यह धांसू लुक्स वाला स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में साढ़े चार घंटे का समय लेता है। यह सिंगल चार्ज में 100 km की रेंज देता है। TVS iQube दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर में 3000 W पावर जेनरेट करने वाली मोटर देती है जो इसे पावरफुल बनाती है।
स्कूटर में यू शेप के LED DRL हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्कूटर में TVS SmartXonnect फीचर है जिससे यह आपके स्मार्ट फोन से कनेक्ट होगा

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। TVS iQube शुरूआती कीमत 99130 हजार रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर में 12 inch के व्हील इसे धाकड़ लुक्स देते हैं। इन व्हील में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं और रियल में डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। यह स्कूटर बाजार में Ather 450, Bajaj Chetak electric स्कूटर को सीधी टक्कर देता है। स्कूटर में TVS SmartXonnect फीचर है जिससे यह आपके स्मार्ट फोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ